Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हड्डियों को फौलादी बनाती है इस सब्जी की पत्तियां, शुगर से लेकर दिल की बीमारियों का करती है नाश
lauki ke patte ke fayde : लौकी की सब्जी और जूस के फायदे तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसकी पत्तियों को भी सेहत के मामले में कम नहीं है। कई राज्यों में लौकी की पत्तियों को पकाकर भी इसे खाने के रुप में इस्तेमाल किया जाता है।
लौकी की पत्तियां एनर्जी, विटामिंस, प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, कैल्शियम और फास्फोरस का भंडार है। इसलिए यह कहने की जरूरत नहीं है कि इस सब्जी की पत्तियों को नियमित रूप से खाने से कई छोटी-बड़ी बीमारियों पास भी नहीं फटेंगी। तो जानते हैं पत्तियों के औषधिय गुणों के बारे में भी जान लें।

कैल्शियम का भंडार
लौकी की सब्जी की ही तरह इसकी पत्तियों में कैल्शियम भरपूर रूप से होता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही यह मांसपेशियों के विकास में भी आपकी मदद कर सकता है। इस सब्जी में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस मौजूद होता है, ये दोनों ही मिनरल्स हेल्दी बोर्न को सर्पोट करते हैं।
ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
जो लोग ब्लड शुगर के मरीज है, उनके लिए लौकी की सब्जी किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें माजूद एंटी-डायबिटिक तत्व शुगर को घटाती है। हाई रफेज और कम कैलोरी वाली इस सब्जी की पत्तियों का सेवन डायबिटीज में रोज करना चाहिए।
वेटलॉस में भी करता है मदद
अगर आपका वेट पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया है तो वजन घटाने के लिए आपको लौकी की पत्तियों का साग का सेवन शुरु कर देना चाहिए। इस सब्जी में पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और कम कैलोरी आपके वेट को भी कंट्रोल करेगी।
हृदय स्वस्थ रहेगा
आजकल बहुत से लोग कम उम्र में ही हृदय से जुड़ी कई जटिल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए लौकी के पत्तों का रस या सब्जी जरूर खाएं। ये आपके कोलेस्ट्रॉल से लेकर बीपी तक को नियंत्रित करती है।
इस तरह करें लौकी के पत्तियों का सेवन
लौकी की सब्जी और जूस के बारे में तो सब लोग जानते हैं। लेकिन लौकी की पत्तियों का सेवन आप चाहे कई तरह से कर सकते हैं। इसकी पत्तियों का साग, पकौड़ियां, चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इन पत्तियों का नियमित सेवन करने से शरीर की कई परेशानी दूर हो सकती हैं। ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह पह ही लौकी की पत्तियों का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
