Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
आम की पत्तियों की चाय से रक्तचाप रहेगा संतुलित, जानें कैसे करता है काम
ब्लड प्रेशर की समस्या को हल्के में लेना सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। कुछ मामलों में यह दिल का दौरा, हार्ट फेल, स्ट्रोक, डिमेंशिया का कारण भी बन सकता है। बिना मेडिकेशन के भी ब्लड प्रेशर को मैनेज किया जा सकता है। इसके वैसे तो कई घरेलू उपाय है लेकिन सीजनल उपायों में से एक है, आम के पत्ते। जी हां, आम की तरह आम की पत्तियां भी गुणों से भरपूर होती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए आम के पत्तों का सेवन कैसे करें? यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में कैसे लाभकारी है?
ब्लड प्रेशर को करता है मैनेज
आम के पत्तों में मौजूद फाइटोन्यूट्रएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में बहुत प्रभावी है। यह रक्त में लिपिड या फैट के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है, जिससे नसों में प्लाक के निर्माण को रोकने में मदद मिलती है। आम के पत्ते रक्तचाप को कम करने में भी मदद करते हैं क्योंकि उनमें हाइपोटेंशन गुण होते हैं। वे रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने और वैरिकाज़ नसों की समस्या का इलाज करने में मदद करते हैं

ऐसे करें सेवन
आम के पत्तों की चाय का सेवन लोगों में बहुत आम है। इसके अलावा कई लोग गर्मी पानी में पत्तों को उबालकर इसे पीते हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि अगर सीधे तौर पर पत्ते चबा रहे हैं, 2-3 पत्तों से अधिक का सेवन न करें। हालांकि, आम के पत्ते की चाय और पानी का सेवन आप दिन में 2 बार कर सकते हैं।

पाउडर भी फायदेमंद
डायबिटीज के रोगियों के लिए आम के सूखे पत्तों का पाउडर भी औषधि से कम नहीं है, ये पत्तियां छाया में सुखाई जाती है। इसके अलावा आम के पत्तों को रातभर पानी में भिगोकर इस पानी का सेवन भी लाभदायी है।
डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications