Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज के बारे में
Breast Cancer In Men Symptoms: अक्सर ब्रेस्ट कैंसर यानी स्तन कैंसर को केवल महिलाओं की बीमारी समझा जाता है, लेकिन यह पुरुषों को भी प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इसके मामले महिलाओं की तुलना में कम हैं, फिर भी पुरुषों में स्तन कैंसर के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। अध्ययनों के अनुसार, कुल स्तन कैंसर मामलों में लगभग 1% मामले पुरुषों में पाए जाते हैं। पुरुषों में यह बीमारी अक्सर देर से पहचान में आती है क्योंकि अधिकांश लोग मानते हैं कि उन्हें इस तरह की समस्या नहीं हो सकती। लेकिन समय पर निदान और उपचार से पुरुषों में भी पूर्ण स्वस्थ होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल अक्टूबर को स्तन कैंसर जागरूकता माह (Breast Cancer Awareness Month 2025) के रूप में मनाया जाता है। आज इस लेख में डॉ। निधि पाटनी, निदेशक - रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल जयपुर, से जानते हैं पुरुषों में स्तन कैंसर के कारण, लक्षण, इलाज और बचाव के बारे में विस्तार से -
पुरुषों में स्तन कैंसर के कारण - Causes Of Breast Cancer In Men In Hindi
पुरुषों में स्तन कैंसर का प्रमुख कारण शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है, विशेष रूप से एस्ट्रोजन (स्त्री हार्मोन) का स्तर बढ़ जाना। यह असंतुलन कई कारणों से हो सकता है, जैसे मोटापा, लिवर की बीमारियां या कुछ दवाओं का दीर्घकालिक सेवन। इसके अलावा, अनुवांशिक कारण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि परिवार में BRCA1 या BRCA2 जीन म्यूटेशन पाया गया है, तो पुरुषों में स्तन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। शराब का अत्यधिक सेवन, विकिरण के संपर्क में आना और बढ़ती उम्र भी जोखिम को बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हैं।

पुरुषों में स्तन कैंसर के लक्षण - Symptoms Of Breast Cancer In Men In Hindi
पुरुषों में स्तन कैंसर के लक्षण अक्सर शुरुआत में हल्के होते हैं और अनदेखे रह जाते हैं। सबसे सामान्य लक्षण स्तन क्षेत्र में बिना दर्द वाली गांठ का बनना है। इसके साथ-साथ निप्पल से तरल या खून जैसा स्राव होना, निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना, त्वचा पर लालिमा, सूजन या खुरदुरापन भी चेतावनी संकेत हो सकते हैं। कभी-कभी कांख के पास लिम्फ नोड्स में सूजन भी देखी जाती है। यदि इन लक्षणों की अनदेखी की जाती है, तो कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है। इसलिए किसी भी असामान्यता की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।
पुरुषों में स्तन कैंसर का उपचार - Breast Cancer Treatment In Men In Hindi
पुरुषों में स्तन कैंसर का उपचार भी महिलाओं की तरह कई चरणों में किया जाता है, जो कैंसर के स्टेज पर निर्भर करता है। प्रारंभिक अवस्था में ऑपरेशन द्वारा ट्यूमर को निकाला जाता है। इसके बाद रेडिएशन थेरेपी या कीमोथेरेपी, या दोनों देने की जरूरत पड़ती है। इन्हें देने से कैंसर के दोबारा आना का खतरा बहुत कम हो जाता है। यदि कैंसर हार्मोन पर निर्भर है, तो हार्मोन थेरेपी का उपयोग किया जाता है, जो कि एस्ट्रोजन की क्रिया को रोकती हैं। बढ़ी हुई अवस्थाओं में टार्गेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसी आधुनिक पद्धतियों का भी प्रयोग किया जा रहा है। इन सभी उपचारों का उद्देश्य न केवल रोग को नियंत्रित करना है बल्कि जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखना भी है।
पुरुषों में स्तन कैंसर की रोकथाम - Breast Cancer Prevention In Men In Hindi
हालांकि, सभी मामलों में स्तन कैंसर को रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ उपाय अपनाकर जोखिम को कम किया जा सकता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ वजन बनाए रखना हार्मोन स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। शराब का सेवन सीमित करना और धूम्रपान से बचना भी फायदेमंद होता है। जिन लोगों के परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास है, उन्हें समय-समय पर जांच करानी चाहिए और आवश्यकतानुसार आनुवंशिक परीक्षण (genetic testing) करवाना चाहिए। डॉक्टर नियमित रूप से सेल्फ एग्जामिनेशन की सलाह देते हैं ताकि किसी भी असामान्यता को समय रहते पहचाना जा सके।
पुरुषों में स्तन कैंसर दुर्लभ जरूर है, लेकिन यह गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन सकता है यदि इसे अनदेखा किया जाए। समय पर जांच, जागरूकता और उचित उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि स्तन कैंसर केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है। हर पुरुष को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए और किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। प्रारंभिक पहचान ही इस रोग से बचाव की सबसे मजबूत कुंजी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications