Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Bride To Be 'पीवी सिंधु' डाइट के मामले में हैं बेहद स्ट्रिक्ट, ऐसे रखती हैं खुद को फिट
PV Sindhu Daily Diet: ओलंपिक में दो बार मेडल जीत चुकीं पीवी सिंधु 22 दिसंबर को वेंकट दत्ता साईं के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की फोटो वायरल हो रही हैं।
29 की उम्र पार करने के बावजूद पीवी सिंधु की फिटनेस और एनर्जी लेवल किसी टीनएंजर्स से कम नहीं है। इसका श्रेय उनकी सख्त डाइट और लाइफस्टाइल को जाता है। बैडमिंटन कोर्ट पर अपना बेस्ट देने के लिए सिंधु अपने आहार और फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं।
उनकी डाइट में प्रोटीन युक्त भोजन, हाइड्रेशन, और सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट शामिल होते हैं। सिंधु का अनुशासित लाइफस्टाइल ही उनकी ताकत है, जो उन्हें दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल करता है।

ऐसा होता है सिंधु का नाश्ता
नाश्ता दिन का सबसे अहम मील होता है, और पीवी सिंधु इसे लेकर बेहद सतर्क रहती हैं। उनके ब्रेकफास्ट में अंडे और दूध शामिल होते हैं। दूध को कंप्लीट फूड माना जाता है, क्योंकि इसमें सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को ताकत और पोषण देते हैं। वहीं, अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ दिनभर के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करते हैं। सिंधु का हेल्दी ब्रेकफास्ट उनकी फिटनेस और परफॉर्मेंस का अहम हिस्सा है, जो उन्हें मजबूत शुरुआत देता है।
लंच
पीवी सिंधु अपने लंच में ग्रिल्ड चिकन और चावल खाना पसंद करती हैं। इसके साथ, वह कई तरह की सब्जियां भी शामिल करती हैं। यह संतुलित भोजन उन्हें भरपूर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता, जो उनकी ऊर्जा और मांसपेशियों की रिकवरी के लिए फायदेमंद है।
इवनिंग स्नैक्स
शाम को हल्की भूख लगने पर सिंधु रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स और फ्रेश फ्रूट्स का सेवन करती हैं। ये स्नैक्स उन्हें तुरंत एनर्जी देने के साथ हंगर क्रेविंग्स को भी नियंत्रित करते हैं, जिससे उनका डाइट प्लान सही दिशा में बना रहता है।
वर्कआउट मील
पीवी सिंधु अपनी एक्सरसाइज के दौरान कमजोरी महसूस न करें, इसके लिए प्री वर्कआउट मील लेना जरूरी मानती हैं। वह वर्कआउट से पहले केले खाती हैं, जो उन्हें तुरंत एनर्जी देता है। जिम के बाद वह प्रोटीन शेक और एनर्जी बार का सेवन करती हैं, जिससे उनकी मांसपेशियों की रिकवरी तेज होती है।
डिनर
सिंधु जल्दी डिनर करना पसंद करती हैं, ताकि डाइजेशन सही रहे। उनके डिनर में चावल और हरी सब्जियां शामिल होती हैं, जिनमें कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है। यह हेल्दी और हल्का खाना उन्हें फिट रहने में मदद करता है।
चीट डे
स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने वाली सिंधु चीट डे पर अपनी पसंदीदा चीजें खाती हैं। उन्हें हैदराबादी बिरियानी और आइसक्रीम बेहद पसंद है, जिससे वह खुद को रिफ्रेश महसूस करती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
