Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Brushing Teeth Technique: मजबूत दांत पाने के लिए जानिए स्टेप बाय स्टेप ब्रश करने का सही से तरीका

हम सभी को लगता है कि हम अपने दांतों को परफेक्ट तरीके से ब्रश कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, हम में से बहुत कम ही लोग ब्रश करने की सही तकनीक जानते हैं। बचपन से हमें सिर्फ इतना सिखाया जाता है कि सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले अपने दांतों को ब्रश करके सोना चाहिए। कई बार ये भी बताया गया होगा कि कम से कम 2 से 3 मिनट तक अपने दांतों को ब्रश करना चाहिए। लेकिन ब्रश कैसे करना है ये बहुत कम लोग ही बताते हैं, जिस कारण हम ब्रश को सिर्फ दांतों पर रगड़ने तक ही मानते हैं।
दांतों को सही तरह से ब्रश करना हमारे ओरल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। दांतों में होने वाली समस्या हमारे लिए न दर्दनाक बल्कि इसका इलाज भी हमारे लिए काफी महंगा हो सकता है। टूथ ब्रशिंग दांतों से बैक्टीरिया को हटाने का एकमात्र तरीका है। इसे इग्नोर करने का मतलब है कि हम अपने दांतो में कैविटी और मसूड़ों की बीमारी को निमंत्रण दे रहे हैं। ऐसे में आइए दांतों को सही तरह से ब्रश करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका जानते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप दांत साफ करने की सही तकनीक
स्टेप - 1. सही टूथब्रश चुनें
दांतों को ब्रश करने के लिए सॉफ्ट-ब्रिसल वाला टूथब्रश ही सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। ब्रश करते समय टूथब्रश हमारे दांतों के साथ मसूड़ों में भी लगता है। इतना ही नहीं दांतों पर हर्ड ब्रिसल वाला टूथब्रश नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे ब्रश को चुने जिसा सॉफ्ट ब्रिसल हो साथ ही उसका सिरा भी छोटा हो, ताकि आपके मुंह में दांतों को कोने-कोने से साफ किया जा सकें।
स्टेप - 2. समय-समय पर बदले टूथब्रश
चाहे आप कितना ही अच्छा टूथब्रश क्यों न इस्तेमाल कर रहे हो लेकिन हर 3 से 4 महीने पर आपको अपना टूथब्रश बदलना चाहिए। क्योंकि अच्छी तरह दांतों को साफ करते समय आपके टूथब्रश के ब्रिसल घीस जाते हैं। जिसके बाद ये आपके दांतों को ठीक तरह से साफ करने में सक्षम नहीं होता है।
स्टेप - 3. दिन में दो बार करें ब्रश
दिन में दो बार ब्रश करना आपके दांतों को बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है। अगर आप दिन में एक बार ब्रश करते हैं तो आज ही अपनी इस आदत को बदलकर दिन में दो बार ब्रश करना शुरू कर दें।
स्टेप - 4. सही टूथपेस्ट है जरूरी
दांतों को साफ करने के लिए आपको फ्लोराइड राहित टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। फ्लोराइड आपके दांतों के इनेमल को मजबूत करने में मदद करता है। इसलिए कोई भी टूथपेस्ट चुनने से पहले ये जरूर देख लें की उसमें फ्लोराइड मौजूद है या नहीं।
स्टेप - 5. ब्रश करने की सही तकनीक
ब्रश करने के लिए सबसे पहले मटर के दाने के बाराबर टूथपेस्ट अपने ब्रश पर लगाएं। इसके बाद अपने दांतों पर ब्रश को गोलाकर गति से घूमाना चाहिए। दांतों के सामने ब्रश करते समय अपने ब्रश को 45° के कोण पर पकड़ें। अपने टूथब्रश को गम लाइन की ओर झुकाकर अपने दांतों को अंदर की तरफ से भी साफ करें।
स्टेप - 6. हल्के हाथों से करें ब्रश
कई लोग अपने दातों को चमकाने के लिए बहुत तेजी से और दबाव के साथ अपने दांत साफ करते हैं। लेकिन जोर से ब्रश करने से आपके दांतों और मसूड़ों दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आप हल्के हाथों से और प्यार से दांतों को ब्रश करने की कोशिश करें।
स्टेप - 7. देर तक साफ करें दांत
अगर आप भी उनमें से है जो दांतों पर फटाफट ब्रश मारकर मुंह धोकर बाथरूम से बाहर आ जाते हैं तो आपको भी दांतों से जुड़ी समस्या का जल्द ही सामना करना पड़ सकता है। दांतों को साफ करना थोड़ा बोरिंग काम हो सकता है। लेकिन कम से कम 2 मिनट आप अपने दांतों को दें। ताकि आपको ओरल प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकें।
स्टेप - 8. जीभ का भी रखें ख्याल
ओरल हेल्थ में सिर्फ आपके दांत नहीं ब्लिक आपकी जीभ भी शामिल है। ऐसे में आप दांतों के साथ जीभ की सफाई करना बिल्कुल न भूलें।
स्टेप - 9. टूथब्रश को साफ करके रखें
ब्रश करने के बाद आपके ब्रश पर लगे हानिकारक बैक्टीरिया रह जाते हैं। इसलिए ब्रश करने के बाद आप उसे अच्छे से पानी से साफ करें फिर टूथब्रश स्टैंड में सूखने के लिए रख दें।
स्टेप - 10. मुंह को साफ पानी से करें साफ
सबसे आखिर में आप 2 से 3 बार साफ पानी अपने मुंह में डालकर कुल्ला करना न भूले। जब आप अपने दातों को ब्रश से साफ करते हैं तो बैक्टीरिया दांतों से निकलकर मुंह में आ जाते हैं। पानी से कुल्ला करने से आपके मुंह में मौजूद सारे बैक्टीरियां बाहर आ जाते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications