Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Buddha Purnima 2024 : प्रेम और शांति के प्रतीक हैं भगवान बुद्ध के ये नाम, बेटे के लिए चुनते हुए मतलब जानें
Baby Boy Names Inspired By Lord Buddha : 23 मई 2024 को भगवान बुद्ध की 2586 वीं जयंती के मौके पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। भगवान बुद्ध को अहिंसा और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। भारत के अलावा कई एशियाई देशों में भगवान बुद्ध के अनुयायी हैं जो इस खास दिन के मौके पर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का पाठ करके और उनके संदेश का प्रसार करके इस दिन को मनाते हैं।
अगर आप भी अपने बेटे के लिए बहुत गहरे अर्थ वाले नामों को ढूंढ रहे हैं तो आप भी भगवान बौद्ध के प्रचलित इन नामों में से अपने बेटे के लिए इन नामों में से एक चुन सकते हैं। आज बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर हम आपको बेटों के लिए बौद्ध धर्म के कुछ सुंदर नामों के बारे में बता रहे हैं।

अनुरक: थाई पौराणिक कथाओं में पुरुष देवदूत के बारे में वर्णन हैं, जिन्हें अनुरक कहा जाता है।
अधिराज: इस नाम का अर्थ होता है किसी देश का सम्राट या महाराजा।
ईशिन: इस नाम का अर्थ होता है मन या बुद्धि को समझना वाला और ज्ञानवान।
गौतम : ये नाम बहुत ही पारपंरिक हैं और आज भी फैशन में रहते हैं। इस नाम का मतलब होता है अंधकार को दूर कर ज्ञान की रौशनी फैलाने वाला।
राहुल : यह देशभर में पसंद किया जाने वाला सबसे कॉमन नाम है। यह भगवान बुद्ध के बेटे का नाम था। इसका अर्थ होता है 'सभी तरह के दुखों का विजेता' और 'सक्षम'।
निर्वाण : बौद्ध धर्म में मोक्ष को प्राप्त करने की क्रिया को निर्वाण कहा जाता है। इसका नाम का एक मतलब शांत और निश्चल भी होता है।
अश्वघोष : अश्वघोष एक बौद्ध बुद्धिजीवी और दार्शनिक का नाम था।
दैशिन: इस नाम का अर्थ होता है ईमानदार, इसके अलावा इसका मतलब शुद्ध आत्मा और सत्यवादी भी होता। यह नाम ही नहीं बल्कि इसका अर्थ भी बहुत पवित्र है।



Click it and Unblock the Notifications
