Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Buttermilk vs Lassi: गर्मियों में छाछ या लस्सी, क्या पीना है ज्यादा सेहतमंद?
Buttermilk vs Lassi: गर्मी के मौसम में ठंडक और ताजगी के लिए छाछ और लस्सी सबसे लोकप्रिय पारंपरिक ड्रिंक्स मानी जाती हैं। ये दोनों पेय दिखने में भले ही मिलते-जुलते हों, लेकिन स्वाद, बनावट, सामग्री और पोषण में काफी अंतर होता है। छाछ हल्की, नमकीन और मसालेदार होती है, जो पाचन में सहायक होती है और लैक्टोज इन्टॉलरेंस वालों के लिए बेहतर विकल्प मानी जाती है।
दूसरी ओर, लस्सी गाढ़ी, मीठी और मलाईदार होती है, जिसे दूध, दही, फल और चीनी से तैयार किया जाता है। दोनों ही पेय शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने में मदद करते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से कौन बेहतर है? आइए जानते हैं लस्सी और छाछ के बीच के 5 मुख्य अंतर और उनका असर सेहत पर।

छाछ पीने के फायदे
छाछ एक नमकीन पेय है जो दही से बनती है। इसमें पानी मिलाकर और जीरा, काला नमक, हींग, धनिया आदि मसाले डालकर तैयार किया जाता है। यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि पोषण में भी बेहतरीन विकल्प है।
पोषक तत्व
छाछ में कैल्शियम, विटामिन B12, प्रोटीन, जिंक और प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन B12 से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
सेहत के फायदे
- सुपाच्य और हल्की होती है
- शरीर को ठंडक देती है
- वजन घटाने में मददगार
- पेट के रोगों जैसे एसिडिटी, अल्सर में राहत देती है
- लैक्टोज इन्टॉलरेंस वाले लोग भी इसे आसानी से पचा सकते हैं
लस्सी पीने के फायदे
लस्सी एक गाढ़ा और मीठा पेय है जो दही, दूध, चीनी, मलाई और फलों के साथ तैयार किया जाता है। यह स्वाद में बेहद लाजवाब होता है और कई लोग इसे भोजन की जगह भी लेते हैं।
पोषक तत्व
लस्सी में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, रिबोफ्लेविन और लैक्टिक एसिड मौजूद होता है। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूत करने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं।
- सेहत के फायदे
- शरीर को ठंडक प्रदान करती है
- हड्डियों को मजबूती देती है
- ऊर्जा से भरपूर, कभी-कभी मील रिप्लेसमेंट की तरह
किसे पीने के है ज्यादा फायदे
छाछ और लस्सी दोनों ही गर्मी में फायदेमंद पेय हैं, लेकिन हेल्थ के लिहाज से छाछ ज़्यादा बेहतर विकल्प मानी जाती है। छाछ में 40-45 कैलोरी होती हैं जबकि लस्सी में 150-200 कैलोरीज होती हैं। छाछ पतली, नमकीन और सुपाच्य होती है, जो वजन घटाने में मदद करती है। वहीं, लस्सी गाढ़ी, मीठी और भारी होती है, जो वजन बढ़ा सकती है। हेल्थ कॉन्शस लोगों के लिए छाछ उपयुक्त है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
