Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डांस करते समय हुई युवक की मौत, क्या डांस करने से आ सकता है कार्डियक अरेस्ट ?

सोशल मीडिया पर 40 साल के एक युवक का वीडियो ऑनलाइन काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। वायरल वीडियो में युवक शादी में उत्साह से डांस करते-करते गिर जाता है, और युवक की मौत हो जाती है। डॉक्टर्स के मुताबिक युवक की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। इसी तरह की घटना पहले भी सामने आ चुकी है। जिसके बाद से लोगों के मन में सवाल है कि क्या डांस करने से भी कार्डियक अरेस्ट आ सकता है! लोग अक्सर दिल खोलकर डांस करना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसी घटनाओं के बाद से लोग डांस करने से खौफ खाने लगे हैं। आज हम आपको डांस और कार्डियक अरेस्ट के बीच के संबंध के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानें इन दोनों के बीच क्या रिश्ता है-
डांसिंग और कार्डियक अरेस्ट के बीच संबंध
डॉक्टर्स के मुताबिक डांस और कार्डियक अरेस्ट के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन अचानक से की गई एक्सरसाइज किसी भी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट के खतरे में डाल सकता है। अगर कोई व्यक्ति जो शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहाता है और अचानक वो डांस करना शुरू कर दें तो उसे कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है। अचानक बहुत ज्यादा डांस करने से कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।
डांस और ड्रिंक्स का कॉम्बिनेशन करता है कार्डियक अरेस्ट को ट्रिगर
जब आप किसी शादी समारोह में होते हैं या अपने दोस्तों के साथ मजे करते हैं तो आप थोड़ा पीते हैं। बहुत से लोग शराब पीते हैं, और कुछ लोग ऐसे आयोजनों में पार्टी ड्रग्स भी लेते हैं। जो इस समय कार्डियक अरेस्ट के खतरे को बढ़ा सकता है। डॉक्टर के अनुसार, डांस का माहौल उस प्रकृति का होता है जहां बहुत ज्यादा एड्रेनालाईन रश और उत्तेजना होती है, ये सभी कारक कार्डियक अरेस्ट को बढ़ावा दे सकते हैं।
दिल की बीमारी वाले लोगों का पारिवारिक इतिहास
आमतौर पर घर में माता-पिता या दादा-दादी में से किसी को दिल की बीमारी है या नहीं इस बात पर भी निर्भर करता है। लेकिन कुछ आनुवंशिक असामान्यताएं हैं जो किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
डांस करने से डायबिटीज ठीक नहीं हो सकता!
अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको केवल डाइट या दवाओं पर ही ध्यान देने की जरूरत नहीं है, बल्कि धूम्रपान के अलावा डायबिटीज, दिल की समस्याओं के प्रमुख जोखिम है। यह रोगी को दिल के दौरे के खतरे में डालता है और दिल का दौरा पड़ने से कार्डियक अरेस्ट होता है। डायबिटीज और जबरदस्त डांस आपके हेल्थ के लिए ज्यादा अच्छा नहीं हो सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपको डांस से दूर रहना है। बस आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करने करने की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
