Latest Updates
-
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास -
Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
रात में नजर आते हैं लिवर डैमेज होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी -
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल
क्या डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं? जानिए डायटीशियन की राय
Can Diabetes Patients Eat Dates: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक गंभीर समस्या बन चुकी है। डायबिटीज होने पर शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि डायबिटीज को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या डायबिटीज में खजूर खा सकते हैं या नहीं? खजूर स्वाद में मीठा होता है, जिसकी वजह से कई लोगों को लहता है कि यह शुगर को बढ़ा सकता है। तो चलिए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि क्या डायबिटीज में खजूर खा सकते हैं या नहीं?

खजूर खाने के फायदे
खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसे सेहत के लिए सुपर फूड माना जाता है। इसमें विटामिन-बी6, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। साथ ही, यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।
क्या डायबिटीज के मरीज खजूर खा सकते हैं?
डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में खजूर का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फेनोलिक कंपाउंड और फ्लेवोनोइड मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। वहीं, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में ऊर्जा स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं।
एक दिन में कितने खजूर खाएं?
डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज एक दिन में एक से दो खजूर खा सकते हैं। खजूर का सेवन हमेशा प्रोटीन और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के साथ करें, इससे शर्करा का अवशोषण धीमा होगा। यदि आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा हाई रहता है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications