Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
क्या सिरदर्द की दवा से पेट का दर्द भी ठीक हो सकता है? पहले जान लें ये दवाएं हमारे शरीर में कैसे काम करती हैं
Headache Medicine For Stomach Pain: सिरदर्द होने पर ज्यादातर लोग पैरासिटामोल या आईबूप्रोफेन जैसी पेनकिलर दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। ये दवाएं बुखार, बदन दर्द और हल्के दर्द में राहत देने के लिए आमतौर पर ली जाती हैं। लेकिन कई लोग पेट दर्द होने पर भी बिना सोचे-समझे यही दवाएं खा लेते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि हर दर्द का कारण अलग होता है और उसी हिसाब से इलाज जरूरी होता है। कुछ पेनकिलर पेट की परेशानी कम करने के बजाय एसिडिटी, जलन या अल्सर जैसी दिक्कतों को बढ़ा सकती हैं। इसलिए पेट दर्द होने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

क्या पेट दर्द में पेनकिलर लेना सही है?
डॉक्टर्स के मुताबिक, सिरदर्द में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं शरीर के दर्द और सूजन को कम करने का काम करती हैं। कुछ मामलों में अगर पेट दर्द हल्का हो और शरीर में दर्द या बुखार से जुड़ा हो, तो इनसे थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर तरह के पेट दर्द में पेनकिलर लेना सुरक्षित है। पेट दर्द के पीछे गैस, संक्रमण, एसिडिटी, फूड पॉइजनिंग या किसी गंभीर बीमारी जैसी कई वजहें हो सकती हैं।
गलत दवा बढ़ा सकती है परेशानी
डॉक्टरों का कहना है कि बिना वजह समझे बार-बार दर्द की दवा लेना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर, जिन लोगों को पहले से अल्सर, गैस या लिवर से जुड़ी समस्या हो, उनके लिए कुछ पेनकिलर खतरनाक साबित हो सकती हैं। कई बार दवा दर्द को थोड़ी देर दबा देती है, लेकिन बीमारी अंदर ही अंदर बढ़ती रहती है। अगर पेट दर्द के साथ उल्टी, बुखार, सूजन या दस्त जैसी दिक्कत हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।
हर दर्द की दवा एक जैसी नहीं होती
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत में बिना डॉक्टर की सलाह दवा लेने की आदत काफी आम है, लेकिन यह तरीका सही नहीं माना जाता। हर दर्द का कारण अलग होता है, इसलिए उसका इलाज भी अलग होना चाहिए। लगातार या बार-बार होने वाले पेट दर्द को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर परेशानी पैदा कर सकता है। ऐसे में, घरेलू उपायों या पेनकिलर पर निर्भर रहने के बजाय सही जांच और डॉक्टर की सलाह लेना ज्यादा जरूरी होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
