Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
STI From Kissing: क्या पार्टनर को किस करने से भी हो सकता है एसटीआई, जानें यहां
जब हम किसी को पसंद करते हैं या प्यार करते हैं तो अनायास ही उसे चूम लेते हैं। किसी को किस करना उसे अपने प्यार को जताने का एक तरीका होता है। कभी हम प्यार में पार्टनर के गालों को चूमते हैं तो कभी होंठों को। यह उन दोनों को शारीरिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी जोड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर लंबे समय तक होंठों को चूमा जाए तो इससे एसटीआई यानी सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन होने का खतरा भी रहता है। हालांकि, इसकी संभावना बहुत कम होती है, लेकिन इसे पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता है।
एसटीआई या एसटीडी होने का खतरा तब काफी बढ़ जाता है, अगर मुंह में या होठों पर खुले घाव हों। आमतौर पर, ऐसा माना जाता है कि सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन यानी यौन संचारित रोग मुख्य रूप से वजाइनल, एनल या ओरल सेक्स करने पर फैलते है।

सिर्फ चूमने से ही संचरण का जोखिम आम तौर पर यौन संपर्क के अन्य रूपों की तुलना में कम होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम विस्तारपूर्वक यह जानने का प्रयास करेंगे कि किसी को किस करना कितना सुरक्षित है और एसटीआई होने पर लक्षण नजर आने में कितना समय लग सकता है-
क्या किस करने से आपको एसटीडी हो सकता है?
अधिकतर लोगों को यह लगता है कि सिर्फ असुरक्षित तरीके से संबंध बनाने से ही एसटीडी फैलता है, जबकि ऐसा नहीं है। किस करने से भी एसटीडी या एसटीआई फैलने की संभावना रहती है। फिर भी वजाइनल, एनल या ओरल संपर्क के माध्यम से होने वाले संक्रमण की तुलना में इसकी संभावना काफी कम होती है। अमूमन एसटीडी शारीरिक तरल पदार्थ के संपर्क से फैलते हैं, फिर भी लार, वीर्य या रक्त की तुलना में संक्रमण संचरण के लिए कम अनुकूल है। लेकिन अगर किसी को मुंह या होंठों में घाव हैं तो ऐसे में संक्रमण हो सकता है। किस करने से कुछ खास तरह के एसटीआई फैल सकते हैं।
किस करने से कौन से एसटीआई फैल सकते हैं?
किस करने से कुछ एसटीआई फैलना संभव है - जिसमें हर्पीस, एचएमवी, एचपीवी और सिफलिस शामिल हैं। साइटोमेगालोवायरस (सीएमवी) भी किस करने से भी फैल सकता है। हालांकि इसे आधिकारिक तौर पर एसटीआई नहीं माना जाता है, यह एक वायरल संक्रमण है जो यौन संपर्क से फैल सकता है। हर्पीज एक ऐसा एसटीआई है जो चुंबन के माध्यम से सबसे आसानी से फैलता है। वहीं, सीएमवी चुंबन के माध्यम से आसानी से प्रसारित नहीं होता है, लेकिन ऐसा होना संभव है। सीएमवी लार, मूत्र, रक्त, आंसू, वीर्य और स्तन के दूध सहित शारीरिक तरल पदार्थों के माध्यम से फैलता है। इसके अलावा सिफलिस एक बैक्टीरियल एसटीआई है, जो आमतौर पर वजाइनल, ओरल या एनल सेक्स के माध्यम से फैलता है। लेकिन अगर एक साथी के मुंह में घाव हो तो सिफलिस किस करने से भी फैल सकता है, हालांकि यह असामान्य है।
मौखिक एसटीआई के लक्षण दिखने में कितना समय लगता है?
एसटीआई के लक्षण दिखने में कितना समय लगेगा, इसके बारे में सटीक कुछ नहीं कहा जा सकताहै। इसकी अवधि हर व्यक्ति में अलग हो सकती है। आमतौर पर, ओरल हर्पीस में दो से बारह दिन का समय लग सकता है। वहीं सीएमवी के लिए यह तीन से 12 सप्ताह है, जबकि सिफलिस के लिए, यह 10 से 90 दिन है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
