Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
क्या जेब में प्याज रखने से नहीं लगेगी आपको लू? जानें सच है या सिर्फ झूठा टोटका
Does Onion Prevent Heatstroke : इन दिनों भीषण गर्मी और लू से उत्तर भारत के कई इलाके जूझ रहे हैं। बढ़ते तापमान ने लोगों के हाल बुरे कर दिए है। लू से बचने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपना रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया में लोग गर्मी से बचने के लिए सुझाव दे रहे हैं कि धूप में बाहर निकलने से पहले जेब में एक प्याज रखने से लू नहीं लगती है।
वहीं घर के बड़े-बुजुर्गों की भी यह है मान्यता रही है कि घर से बाहर निकलने से पहले जेब में प्याज रखने से लू से बचाव होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जेब में प्याज रखने से सचमुच लू नहीं लगती?

इस चलन के पीछे नहीं हैं कोई वैज्ञानिक तथ्य
हालांकि एक्सपर्ट भी मानते है कि गर्मी में लू से बचने के लिए प्याज एक सही तरीका साबित हो सकता है। लेकिन इसे जेब में रखने से कोई फायदा नहीं मिलेगा। इसके पीछे कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। उनका कहना है कि सालों से घर के बुजु्र्ग लोग गर्मी में बाहर निकलने से पहले जेब में प्याज रखने की सलाह देते थे क्योंकि गर्मी में बाहर रहने पर हम प्याज को अपनी डाइट में शामिल कर बच सकें। लेकिन बाद में यह केवल टोटका बनकर ही रह गया।
प्याज खाने से होगा फायदा
एक्सपर्ट के मुताबिक प्याज में सल्फर और दूसरे अल्कलॉयड्स होते हैं, जो लू में भी बॉडी की हीट को कम करने में मदद करते हैं। प्याज में पानी की मात्रा भी अधिक होती है जो बॉडी में नमी और टेम्परेचर का बैलेंस बनाए रखती है और लू से बचाव करती है। लेकिन इसके लिए कच्चे प्याज को सलाद और रायता जैसी चीजों में शामिल कर सेवन करना होगा।
लू से बचने के लिए क्या करें?
- लू से बचने का सबसे कारगार तरीका है, खूब सारा पानी पिएं। 8-10 ग्लास पानी हर दिन पीने से डिहाइड्रेशन नहीं होगा।
- हीट वेव से बचना है तो घर से निकलना अवॉयड करें।
- ज्यादा वर्कआउट करने से भी बॉडी का टेंपरेचर बढ़ सकता है। जो हीट स्ट्रोक की वजह बन सकता है।
- जब भी घर से बाहर जाएं तो खाली पेट बाहर न निकलें, कुछ खाने के बाद ही बाहर जाएं।
- मौसमी फल जैसे तरबूज और खरबूज खाएं।
- दही, छाछ और मौसमी फलों के फ्रेश जूस को खूब पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications