Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
ठंड नहीं बल्कि इन 3 विटामिन की कमी से फटने लगती हैं एड़िया, डाइट में शामिल करें ये चीजें
Can vitamins deficiency cause cracked heels: फटी एड़ियां एक आम समस्या है, जो ठंड में बढ़ जाती है, लेकिन कुछ लोगों को यह पूरे साल परेशान करती रहती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे गंदगी, खराब स्किन केयर रूटीन, रूखापन और हार्मोनल बदलाव। जिनकी त्वचा बहुत ड्राई होती है, उन्हें क्रैक हील्स की समस्या अधिक होती है।
लेकिनआपको पता सिर्फ सर्द मौसम नहीं बल्कि विटामिंस की कमी भी फटी एड़ियों की वजह हो सकती हैं। विटामिन C, B3 (नायसिन), E, और A की कमी से भी एड़ियां फट सकती हैं। इन विटामिन्स का सही मात्रा में सेवन त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, नियमित स्किनकेयर, हाइड्रेटिंग क्रीम का इस्तेमाल और गंदगी से बचाव फटी एड़ियों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

एड़ियां फटने की वजह
एड़ियां फटने के कारण त्वचा का सूखना, नमी की कमी और खुरदरी, परतदार बनना हो सकते हैं। गहरी दरारें (फिशर) भी उत्पन्न हो सकती हैं, जो त्वचा की परतों में फैल जाती हैं। यह विटामिन C, E और B7 की कमी से भी हो सकता है।
इन विटामिन की कमी से फटती हैं एड़ियां
1. विटामिन C (एस्कॉर्बिक एसिड)
विटामिन C त्वचा के कोलेजन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह त्वचा को नमी बनाए रखने और लचीलापन देने में मदद करता है। इसकी कमी से त्वचा सूखने लगती है और एड़ियां फट सकती हैं। विटामिन C के अच्छे स्रोत हैं नींबू, संतरा, अमरूद, आंवला और ब्रोकली।
2. विटामिन B3 (नायसिन)
विटामिन B3 त्वचा की नमी और कोमलता बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से त्वचा की सूखापन और पपड़ीदार बनावट हो सकती है, जिससे एड़ियां फट सकती हैं। इसे पूरा करने के लिए नट्स, बीज, मछली, और साबुत अनाज का सेवन करें।
3. विटामिन E
यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन E की कमी से त्वचा शुष्क हो जाती है और एड़ियां फटने लगती हैं। बादाम, सूरजमुखी के बीज, और एवोकाडो इसके अच्छे स्रोत हैं।
हार्मोनल बदलाव की वजह से भी फटती हैं एड़ियां
हार्मोन असंतुलन, जैसे थायराइड या एस्ट्रोजन का बिगड़ना, त्वचा पर असर डालता है और एड़ियों के फटने का कारण बनता है। जब हार्मोनल समस्याएं गंभीर हो जाती हैं, तो एड़ियों में दरारें पड़ने लगती हैं, और खून भी निकल सकता है। यह स्थिति उपचार की आवश्यकता हो सकती है।
फटी एड़ियों का इलाज
फटी एड़ियों का इलाज करने के लिए पहले गंदगी को रगड़ कर साफ करें। फिर हील बाम का इस्तेमाल करें, जो स्किन को मॉइस्चराइज़ करेगा। 20 मिनट के लिए गुनगुने पानी में पैर भिगोकर प्यूमिक स्टोन से एड़ियों को क्लीन करें। डाइट में जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें, जिससे स्किन हेल्दी रहेगी। विटामिन ई के लिए नट्स और सीड्स खाएं, और ड्राईनेस कम करने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
