Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
Cold Drink In Navratri Fast: नवरात्रि व्रत में कोल्ड ड्रिंक पी सकते हैं या नहीं? जानें यहां
Cold Drink During Navratri Fast : नवरात्रि हिन्दू धर्म में विशेष महत्व वाला त्यौहार है। इस नौ दिनों के दौरान माता दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। व्रत का मुख्य उद्देश्य शरीर और मन को शुद्ध रखना है। इसी वजह से खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस समय लहसुन, प्याज, साधारण नमक और तैलीय भोजन से परहेज किया जाता है। व्रत के दौरान भोजन में आमतौर पर कुट्टू, साबूदाना, समा के चावल, सिंघाड़े का आटा आदि शामिल होते हैं। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए फल, जूस और छाछ का सेवन भी किया जाता है।
व्रत के दौरान लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि क्या कोल्ड ड्रिंक पीना सुरक्षित है। आइए जानते हैं कि व्रत के दौरान क्या कोल्ड ड्रिंक पीना चाहिए या नहीं?

उपवास के दौरान कोल्ड ड्रिंक पी सकते हैं या नहीं?
कोल्ड ड्रिंक और पैक्ड जूस व्रत में नहीं लेने की सलाह दी जाती है। इसके कई कारण हैं। सबसे पहला कारण यह है कि कोल्ड ड्रिंक में शर्करा की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसमें कार्बोनेटेड होने के कारण एसिडिक गुण भी होते हैं। यह पेट को परेशान कर सकता है, खासकर तब जब आप पूरे दिन हल्का भोजन कर रहे हों।
दूसरा कारण यह है कि पैक्ड या डिब्बा वाले पेय पदार्थों में कई प्रकार के कृत्रिम तत्व और संरक्षक (Preservatives) मिलाए जाते हैं। इनमें रंग, फ्लेवर और कॉन्सरवेटिव्स शामिल होते हैं, जो व्रत के दौरान शरीर और मन की शुद्धता के लिए उपयुक्त नहीं माने जाते। व्रत का उद्देश्य केवल भूख और तृष्णा का नियंत्रण नहीं बल्कि शरीर को शुद्ध रखने के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है।
कैफीन का सेवन करने से करे परहेज
नवरात्रि में चाय और कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि इनका सेवन संयमित हो। चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है। अगर व्रत में पूरी मात्रा में भोजन नहीं लिया गया है, तो ज्यादा कैफीन लेने से चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है। इसी तरह, कोल्ड ड्रिंक पीने से भी नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है और अचानक ब्लड शुगर बढ़ने या गिरने की संभावना रहती है।
इन ड्रिंक्स का करें सेवन
व्रत के दौरान सबसे अच्छा विकल्प है ताजे फल, छाछ, नारियल पानी या ताजे फलों का रस। ये प्राकृतिक रूप से शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और व्रत की शुद्धता भी बनी रहती है। यदि आप व्रत के दौरान स्वाद में कुछ बदलाव चाहते हैं, तो आप नींबू पानी, अदरक वाली चाय या कच्चे फलों से तैयार प्राकृतिक शेक का सेवन कर सकते हैं। ये शरीर के लिए लाभकारी होते हैं और व्रत के नियमों के अनुसार भी सही माने जाते हैं।
खुद को हाइड्रेड रखें
इसके अतिरिक्त, व्रत में पानी की पर्याप्त मात्रा लेना बहुत जरूरी है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में यह शरीर में ऊर्जा और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए आवश्यक है। कोल्ड ड्रिंक और पैक्ड जूस के बजाय, पानी और प्राकृतिक रस का सेवन करना हमेशा स्वास्थ्यवर्धक और व्रत के अनुकूल होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
