Latest Updates
-
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय
Moldy Onion Side Effect : काले धब्बे वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? खाते हुए आप न करें ये गलती
Black mold in onion cause health problems : प्याज हर घर में सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल में होता हैं। इसे डालने से न सिर्फ स्वाद बढ़ता है, बल्कि इसकी ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाती है। प्याज के बिना पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, विटामिन सी, बी6, विटामिन डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि गुण मौजूद होते हैं।
कई बार प्याज काटते समय आपने गौर किया होगा कि उसके अंदर के छिलकों या हिस्से में काले-काले धब्बे होते हैं। कुछ लोग इसे काटकर हटा देते हैं तो कुछ लोग इसे पानी से धोकर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कभी आपने जानने की कोशिश की है कि यह काले निशान प्याज में क्यों होते हैं और क्या ऐसे प्याज खाने चाहिए? और काले दाग-धब्बे वाले प्याज खाने से क्या नुकसान होता है?

ब्लैक फंगस प्यास खा सकते हैं?
प्याज में पाए जाने वाले इस काले कवक को एस्परगिलस नाइजर कहा जाता है। इस प्रकार का कवक मिट्टी में पाया जाता है। यह ब्लैक फंगस म्यूकोर्मिकोसिस नहीं है, लेकिन शोध से पता चला है कि यह एक प्रकार का विष छोड़ता है। अगर आप इस काले फंगस वाले हिस्से को हटाकर और प्याज का सेवन करते हैं, तो कोई खतरा नहीं ह।
ये लोग न खाएं ऐसा प्याज
यह अस्थमा के मरीजों के लिए भी हानिकारक है। दरअसल, जब यह फंगस हवा में फैलता है, तो पीड़ितों के इसमें सांस लेने की संभावना होती है। ऐसे में, अगर एक या दो प्याज ऐसे हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना ही बेहतर है। इस तरह के प्याज को फ्रिज में रखने से इस तरह के फंगस दूसरे पदार्थों में फैल सकता हैं।
खाने से बचे
अगर यह काली फफूंद सिर्फ प्याज के छिलकों पर हैं, तो इसे हटाकर इस्तेमाल में ले सकते हैं। अगर प्याज के अंदर का हिस्सा भी काला है तो इसे न खाएं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जानलेवा तो नहीं है, लेकिन इसके सेवन से सूजन हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
