Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के व्रत के दौरान दवाई खा सकते हैं या नहीं? गर्भवती व डायबिटिक महिलाएं जरूर जान लें
Karwa Chauth Medicine Rules: करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। आज यानी 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का व्रत महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए रखा है। ये व्रत निर्जला रखा जाता है जो काफी मुश्किल उपवास होता है। लेकिन क्या हर महिला इसे बिना खाए-पिए निभा सकती है? कई बार शरीर की स्थिति या स्वास्थ्य कारणों से यह सवाल उठता है कि क्या करवा चौथ के व्रत में दवाई ली जा सकती है या नहीं? खासकर अगर महिला प्रेग्नेंट हो या डायबिटीज जैसी बीमारी से जूझ रही हो, तो बिना पानी और भोजन के पूरे दिन रहना उनके लिए जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में सेहत और आस्था के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है।
जिन महिलाओं की तबीयत खराब रहती है उन्हें इस बात कि चिंता रहती है कि वो व्रत के दौरान दवाई खा सकती हैं या नहीं? दवाई खाने से व्रत टूट तो नहीं जाएगा। अगर आपके भी ऐसे सवाल हैं या तबीयत खराब रहती है तो जान लेते हैं कि निर्जला व्रत में दवाई खा सकते हैं या नहीं।

दवाई पर धार्मिक नियम
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। ये व्रत निर्जला रखा जाता है जिसमें महिलाएं पानी भी नहीं पी सकती हैं। मगर उन महिलाओं के लिए परेशानी की बात है जो किसी बीमारी का ग्रस्त हैं जैसे डायबिटीज या बीपी और कोई अन्य इसके अलावा प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी ये व्रत बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या करवा चौथ व्रत में दवाई खा सकते हैं या नहीं। डॉ वाई राखी के अनुसार, करवा चौथ व्रत के दिन आप सरगी खाने के बाद अपनी दवाई खा सकते हैं इससे कोई व्रत नहीं टूटता है। चिकित्सकीय दृष्टि से, डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि जिन लोगों को रोजाना दवा की आवश्यकता होती है, उन्हें व्रत अपनी क्षमता और स्थिति के अनुसार रखना चाहिए।
प्रेग्नेंट महिलाएं कैसे रखें करवा चौथ का व्रत?
करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है ये तो आप जानते ही हैं। मगर गर्भवती महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत में अपना खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बता दें कि गर्भावस्था के दौरान शरीर को लगातार पोषण और हाइड्रेशन की जरूरत होती है। उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के व्रत नहीं रखना चाहिए। गर्भवती महिलाएं फलाहार या तरल पदार्थ जैसे दूध, नारियल पानी या जूस लेकर भी व्रत कर सकती हैं। इस दौरान लंबे समय तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए वरना ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक है। गर्भवती महिलाएं श्रद्धा और आस्था के अनुसार व्रत रखें।
डायबिटिक महिलाएं क्या करें?
अब बात आती है उन महिलाओं की जो डायबिटिक हैं। उनके लिए बिना खाना-पानी खाए लंबे समय तक भूखा रहना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे लोग व्रत के दौरान ब्लड शुगर लेवल मॉनिटर करें वो व्रत से पहले और बाद में शुगर लेवल जरूर जांचें। डॉक्टर से पूछकर ही व्रत के दौरान दवा का टाइम एडजस्ट करें। डायबिटिक लोग नारियल पानी, नींबू पानी या बिना शक्कर वाले फलों का सेवन करें। वो लंबा उपवास न करें और थोड़े-थोड़े समय पर कुछ खाते-पीते रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
