Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Medicines During Navratri Fast : नवरात्रि व्रत में दवाइयों का सेवन कर सकते हैं या नहीं? जानें यहां सही जवाब
Can We Take Medicines During Navratri Fast : पूरे देश में चैत्र नवरात्रि की धूम मची हुई हैं। नवरात्रि के 9 दिनों तक भक्त देवी के 9 अलग-अलग स्वरुपों की पूजा-अर्चना करते हैं। इन 9 दिनों तक भक्त आस्था अनुसार व्रत और उपवास करते हैं। कुछ लोग फलाहार तो कुछ लोग 9 दिन तक व्रत रखने का संकल्प लेते हैं।
इन 9 दिनों तक उपवास रखने वाले भक्तों को खान-पान का खूब ध्यान रखना पड़ता है। कुछ भक्त गंभीर बीमारी से गुजरने के बाद भी इन 9 दिनों तक व्रत रखते हैं। नियमों की पालना करते हुए व्रत के दौरान कई बार लोग इस असमंजस में पड़ जाते हैं कि नवरात्रि के व्रत में वे दवाइयां का सेवन कर सकते हैं या नहीं?
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, फैटी लिवर और किडनी से जुड़ी किसी भी गंभीर बीमारी के मरीज हैं लेकिन नवरात्र के सभी व्रत करना चाहते हैं तो आपको दवाइयां के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

नवरात्रि के व्रत रखने के दौरान डॉक्टर से पूछकर ही व्रत करें। खास आपके काम की कुछ बातें बताई जा रही हैं। इनका ध्यान रखते हुए आप नवरात्र के व्रत भी कर सकते हैं और पूरी तरह स्वस्थ भी रहेंगे। आइए जानते हैं कि क्या व्रत के दौरान दवा का सेवन किया जा सकता है।
दवाई हो सकती हैं कम प्रभावी
कुछ दवाएं ऐसी होती है जो खाना खाने के बाद ही अपना असर बेहतर तरीके से दिखाती है। जैसे कुछ एंटीबायोटिक्स या दर्द निवारक दवा खाने से पहले आपको भोजन करना बेहद जरुरी होता है। उपवास की वजह से भूखे पेट आप दवाइयां नहीं ले सकते हैं। इसलिए व्रत में फलाहार करें जैसे फल, जूस या व्रत का भोजन। इससे न तो व्रत टूटेगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
गैस्ट्रिक जलन नहीं होगी
व्रत में कुछ दवाइयां खाना सेहत के लिए फायदेमंद होती है जैसे खाली पेट ली जाने वाली गैस्टिक दवाईयां। जिन व्यक्तियों का पेट सेंसेटिव होता है उनके लिए व्रत में दवा लेना फायदेमंद होता है।
बीपी वाले रखे ख्याल
व्रत से अक्सर ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव होता है। डायबिटीज या पेट से जुड़ी समस्याओं वाले व्यक्तियों को समय पर दवाइयां लेनी जरुरी है। इसलिए खाली पेट रहने से बचे।
समय पर लें दवा
व्रत में रात के समय खाना लेने के बाद आप दवा खा सकते हैं। डायबिटीज और ब्लडप्रेशर के मरीजों को दवाइयों को समय पर लेना बेहद जरुरी होता है।
क्या कहता है धर्म
सनानत धर्म में भक्त उपवास के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए करते हैं। वहीं कुछ लोग शरीर की शुद्धि के लिए व्रत करते हैं। शास्त्रों में साफतौर पर कहा गया है कि व्रत का मतलब स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाना नहीं हैं। व्रत के दौरान दवाइयों का सेवन न करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
खासकर डायबिटीज और ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए। इसलिए व्रत के दिन दवाइयां खाने से व्रत को नुकसान नहीं पहुंचता है। इसलिए गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही व्रत रखना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
