Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्मी में एक ही ब्रा को 2 दिन तक पहनकर रखती हैं आप? फिर इसका अंजाम भी जान लें!
गर्मियों में हम रोज कपड़े बदलते हैं ताकि पसीना की बदबू या स्किन इंफेक्शन न हो सकें। इसी तरह अंडरगार्मेंट्स को बदलना भी जरूरी होता है। ब्रा का काम सिर्फ ब्रेस्ट को सपोर्ट करना है, वो भी उच्च तापमान और नमी के बीच। इसलिए टी-शर्ट्स और पैन्ट्स की तरह ब्रा को भी समय-समय पर धोना जरूरी है।
हालांकि कई बार लड़कियां आलस या दूसरी वजहों से एक ही ब्रा को दो-तीन पहनकर रखती हैं जो आपको स्किन इंफेक्शन दे सकता है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आइए आपको बताते हैं एक ही ब्रा को गर्मियों में दो या उससे ज्यादा दिन पहनने के नुकसान और कितने दिनों केसे धोना जरूरी होता है।

ब्रा को धाने का सही तरीका?
ब्रा धोने और उनकी लाइफ को लंबी बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। ब्रा को हमेशा हल्के डिटर्जेंट और ठंडे पानी से ही धोना चाहिए। इसके अलावा पैडेड ब्रा को वॉशिंग मशीन में ही धोना चाहिए। ब्रा को अच्छी तरह से धोएं, ताकि उसमें डिटर्जेंट न रह जाए वरना खुजली, ड्रायनेस और स्किन इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसे हाथ से ही धोएं ऐसा करने से ब्रा का शेप और फिटिंग नहीं बिगड़ती है। ब्रा को धोने के बाद लटकाकर सुखाएं।
ब्रा नहीं धोने के नुकसान
अगर आप उनमें से हैं जो एक ही ब्रा को हफ्ते भर पहनने के बाद वॉश करती हैं, तो इससे आपको फंगल इंफेक्शन हो सकता है। ब्रा को कई दिनों तक नहीं धोने से पसीना, डेड स्किन सेल्स और गंदगी जमा होती रहती है, जो आपको folliculitis या candida intertrigo जैसे बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन का शिकार बना सकता है।
फॉलिकुलिटिस सफेद दानों जैसा दिखता है और दर्दनाक होता है। टाइट कपड़े पहनने से गर्म और नम त्वचा के रोमछिद्रों को नुकसान पहुंचता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
Candida intertrigo त्वचा के फोल्ड्स में होने वाला स्किन इंफेक्शन होता है। जब भी आपको ये स्किन पर दिखाई दें तो समझ जाइए कि आपके ब्रा को वॉश की जरुरत होती है। इंफेक्शन को बचने के लिए इन्हें साफ करते रहें।
कितने दिनों में ब्रा धोनी चाहिए?
गर्मियों में हर दिन ब्रा को पहनने के बाद धो लेना चाहिए, ताकि हाइजीन बनी रहे और इंफेक्शन का खतरा न रहें। लगातार कई दिनों तक एक ही ब्रा को पहनने से उसमें बैक्टीरिया, डेड स्किन सेल्स, पसीना जमा होने से आप बीमार पड़ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
