Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Milk And Egg Food Combination: अंडे के साथ दूध का सेवन करना सही है या गलत, जानें यहां
प्रोटीन शरीर के लिए महत्वपूर्ण तीन मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है। यह ना मसल्स बिल्डअप के लिए जरूरी है, बल्कि टिश्यू को रिपेयर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने मे भी मददगार है। यह संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाता है और वजन बनाए रखने में मदद करता है। यही कारण है कि अधिकतर लोग अपनी डाइट में प्रोटीन सोर्स को मुख्य रूप से शामिल करते हैं। दूध और अंडे दोनों को ही प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
यह देखा जाता है कि हेल्थ कॉन्शियस लोग नाश्ते में दूध के साथ अंडे का सेवन करना पसंद करते हैं। इसे एक प्रोटीन पैक नाश्ता माना जाता है। हालांकि, दूध और अंडे के फूड कॉम्बिनेशन को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां हैं।

जहां कुछ लोग इसे एक हेल्दी कॉम्बिनेशन मानते हैं तो कुछ लोगों की यह धारणा है कि प्रोटीन की अधिकता के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि दूध के साथ अंडे को लेना सुरक्षित है या नहीं-
दूध और अंडे का सेवन करने के फायदे
अगर दूध और अंडे का सेवन एक साथ किया जाता है तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
• दूध और अंडे दोनों ही प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं। इसलिए इनके सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
• दूध और अंडे विटामिन ए, डी, ई और बी 12 जैसे आवश्यक पोषक तत्वों के साथ-साथ कैल्शियम, फास्फोरस और राइबोफ्लेविन से युक्त होते हैं। इसलिए, इनके सेवन से आपको कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं।
• दूध और अंडे में पाए जाने वाले प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का कॉम्बिनेशन व्यायाम के बाद रिकवरी के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।
• दूध और अंडे को एक साथ लेने से आपको फुलर फील होता है, जिससे आपका समग्र कैलोरी काउंट कम होता है और आप खुद को अधिक खाने से रोक सकते हैं।
• दूध और अंडे दोनों कैल्शियम और विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं, जो मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।
• दूध और अंडे का एक साथ सेवन करना ब्रेन हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
क्या दूध और अंडे का सेवन एक साथ कर सकते हैं?
दूध और अंडे का कॉम्बिनेशन क्लासिक है और अधिकतर लोग इन दोनों को एक साथ लेना पसंद करते हैं। हालांकि, अब सवाल यह उठता है कि दूध और अंडे को एक साथ लेना सुरक्षित है या नहीं। जी हां, आप बिल्कुल इन्हें एक साथ ले सकते हैं। बता दें कि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि दूध और अंडे का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वास्तव में, दूध और अंडे प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी सहित कई पोषक तत्वों से युक्त है, जो आपकी सेहत का ख्याल रखते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
दूध और अंडे का एकसाथ सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन फिर भी आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए-
• अगर आपको दूध या अंडे या फिर दोनों से एलर्जी है तो इनका सेवन करने से बचें। इससे आपको रैशेज या खुजली से लेकर सांस लेने में कठिनाई या एनाफिलेक्सिस जैसी अधिक गंभीर प्रतिक्रियाएं तक हो सकती हैं।
• दूध के साथ कच्चे अंडे खाने से भी परहेज करें, क्योंकि इनमें साल्मोनेला पैदा होने का खतरा होता है। जिससे आपको दस्त, बुखार और पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
• अगर आप लैक्टोज इनटॉलरेंस हैं तो भी आप दूध और अंडे का सेवन ना करें।
• दूध और अंडे एक साथ लेते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखें। चूंकि दोनों प्रोटीन के अच्छे सोर्स माने जाते हैं, इसलिए जब आप एक साथ अधिक मात्रा में इनका सेवन करते हैं तो इससे शरीर को आवश्यकता से अधिक प्रोटीन मिल सकता है और आपको पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
