Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
जहर से कम नहीं हैं अंकुरित आलू, इसे खाने से पहले जान लें नुकसान और कैसे स्टोर करें आलू
Is It Safe to Eat Sprouted Potatoes : कई लोग होते हैं जो आलू को एक बार में ज्यादा मात्रा में खरीदकर ले आते हैं। बहुत दिनों तक घर में रखे आलू में से अंकुर निकल आते हैं। अंकुरित आलू खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। इन्हें खाने से पाचन संबंधी समस्या और फूड पॉइजनिंग की समस्या भी हो सकती है
अंकुरित होने का मतलब ये है कि आलू में केमिकल रिएक्शन हो रहा है। जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अंकुरित होने पर आलू में पाये जाने वाला कार्बोहाड्रेट 'स्टार्च' शुगर में बदलने जाता है। जिससे आलू काफी नरम पड़ जाते है। ये प्रक्रिया सोलानिन और अलफा-कैकोनिन नाम के दो एल्कलॉइड के प्रोडक्ट का कारण बनती है। सैलोनिन को जहरीला माना जाता है।

हरे रंग के आलू भी नहीं खाने चाहिए
हल्के हरे रंग के आलू भी नहीं खाने चाहिए। आलू बनाने से पहले हरे रंग के हिस्से को काटकर अलग कर देना चाहिए। हरे रंग का आलू खाने से फूड पॉइजनिंग की समस्या भी हो सकती है। अगर पैदावार के समय से आलू अंकुरित है, तो उसे हटाकर खाया जा सकता है।
ब्लड शुगर बढ़ाता है आलू
नेशनल कैपिटल पॉयजन सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक घर में अंकुरित आलू को नहीं रखना चाहिए और न ही इस खरीदना चाहिए। आलू ज्यादा मात्रा में खरीदने से इसमें अंकुरण शुरू हो जाता है, लेकिन लोग इसे नजर अंदाज करते हुए सब्जी में इस्तेमाल कर लेते हैं। जो कि सेहद के लिए अच्छा नहीं है।
अंकुरित आलू खाने से दिख सकते हैं ऐसे लक्षण
जैसे-जैसे आलू अंकुरित होना शुरू होता है, वैसे-वैसे इसमें जहरीले तत्वों की मात्रा में बढ़ने लगती है।
आलू के जहरीले तत्व शरीर में पहुंचकर फूड पॉइजनिंग की वजह बन सकते है, फिर इस तरह के लक्षण नजर आते है-
- उल्टी होना
- डायरिया होना
- पेट में दर्द होना
हालत ज्यादा गंभीर होने की स्थिति में ब्लड प्रेशर लो होना, बुखार और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। अगर सही समय पर इलाज नहीं मिले तो जान भी जा सकती है।
आलू को अंकुरित होने से रोंके
- आलू को सीधा धूप में भी न रखें और न हीं ऐसी जगह रखें जहां हवा न पहुंचती हो।
- अगर आलू में हरा रंग दिख रहा है या फिर अंकुरित हो रहा है, तो उसे निकाल लें।
- ज्यादा आलू खरीदे हैं, तो ऐसी जगह रखें जहां हवा पास होती रहती है।
- आलू को प्यास के साथ न रखें क्योंकि प्याज से गैस निकलती रहती है, जो आलू को अंकुरित कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
