Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
कहीं आलू समझकर आप जहर तो नहीं खा रहें! ऐसे आलू ले सकते हैं आपकी जान
आलू एक कॉमन सब्जी है, जो हर किसी के किचन में आसानी से मिल जाएगा। आलू से कई वैरायटीज आसानी से बनाई जाती है। अगर आलू को काफी दिन तक स्टोर करके रखा जाए, तो वह हरे और अंकुरित हो जाते है, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक है। ऐसे ही आलू को पकाकर खाने से एक महिला की जान जाते-जाते बची।
दरअसल हरे और अंकुरित आलू एक समय के बाद जहरीले बन जाते है, जो आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया था, जहां इस तरह का जहरीला आलू खाने से महिला की तबीयत खराब हो गई।

आलू खाने से बिगड़ी हालत
यूएस में मारिया हार्लेस नाम की महिला ने हरे आलू खाने के बाद उसने हरे आलू बनाकर खा लिए। इसके कुछ देर बाद ही उसको तेज सिरदर्द, मतली, उल्टी और पेट में ऐंठन की समस्या होने लगी। दरअसल उस आलू खाने से उसमें मौजूद सोलनिन नामक जहरीला पदार्थ रिएक्शन करने से उसकी तबीयत खराब होने लगी। कुछ एलर्जिक लोगों के साथ ऐसा हो सकता है।
आलू में पाया जाने वाला सोलनिन क्या है?
ज्यादा समय तक स्टोर किए गए आलू या फिर धूप या तापमान में रखे हुए आलू में सोलनिन नामक जहरीला तत्व बनने लगता है। इस वजह से आलू हरे होने लगते है।
ये ही वजह है कि इस तरह के आलू खाने से मना किया जाता है। क्योंकि कई बार ये जहर व्यक्ति की मौत का कारण बन सकता है। इसको खाने के बाद शरीर में पॉइजनिंग फैलने लगती है। फलस्वरुप दस्त, ऐंठन और सिरदर्द की समस्या हो जाती है। इस तरह के आलू को खाने से कई मामले सामने आए हैं जिसमें खाने वालों की जान चली गई है।
बचने का तरीका
- एक्सपर्ट के मुताबिक अगर कोई आलू हरे रंग का है, तो उसे पकाने से पहले उसके हरे भागों को काट लें।
- अगर आलू पूरी तरह से हरा है, तो उसको इस्तेमाल में लेने से बचें।
- आलू को हमेशा सूरज की रोशनी से दूर किसी अंधेरी जगह पर स्टोर करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
