Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
क्या दोपहर की धूप में बैठने से भी मिल सकता है विटामिन-डी? डॉक्टर ने बताया कब और कितनी देर बैठें
Best Time To Get Vitamin D: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास सुबह के टाइम मॉर्निंग वॉक या पार्क में टहलने का समय नहीं होता है, जिसके कारण उनके शरीर में विटामिन- डी की कमी हो जाती है। इसके कारण उन्हें अक्सर मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसा कि आप जानते होंगे कि विटामिन-डी का मुख्य स्रोत धूप है। ऐसे में, सही खानपान के बावजूद कई लोगों के शरीर में विटामिन-डी की कमी रहती है। आपको बता दें, भारत में 80% से ज्यादा लोगों में विटामिन-डी की कमी है, जिसके कारण हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में कई लोग यह भी सलाह देते हैं कि सुबह की धूप विटामिन- डी का सबसे अच्छा स्रोत है। लेकिन जो लोग अपनी जिंदगी में व्यस्तता के कारण सुबह के समय अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, अक्सर उनका यह सवाल रहता है कि क्या विटामिन-डी केवल सुबह की धूप से ही ली जा सकती है या दोपहर की धूप से भी विटामिन- डी की कमी को पूरा किया जा सकता है? इसे लेकर एम्स और हार्वर्ड से प्रशिक्षित मशहूर डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। तो आइए, जानते हैं कि क्या सिर्फ सुबह की धूप से ही विटामिन-डी मिल सकता है या दोपहर के समय धूप में बैठने से भी विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है?

क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉ सौरभ सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों को बताया है कि विटामिन-डी के लिए सुबह की धूप सबसे अच्छी मानी जाती है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन-डी मिलता है। साथ ही, से संबंधित समस्याएं भी नहीं होती है। लेकिन जो लोग व्यस्तता के कारण सुबह की धूप नहीं ले पाते हैं, उनके लिए डॉक्टर सेठी ने बताया है कि वे लोग रोजाना केवल 10 से 30 मिनट तक दोपहर की धूप में बैठ सकते हैं। डॉ सौरभ ने आगे बताया कि आमतौर पर सुबह 11 बजकर से लेकर दोपहर 2 बजकर बजे तक की धूप में बैठने से शरीर में 1,000 से 2,000 इंटरनेशनल यूनिट्स (IU) तक विटामिन D बना सकता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
1. डॉक्टर सेठी बताते हैं की धूप से विटामिन-डी को जितनी मात्रा में प्राप्त किया जा सकता है। उतना भोजन से विटामिन-डी को प्राप्त करना संभव नहीं है।
2. अगर आप अपने शरीर से विटामिन-डी की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो आपको अपने भोजन में मशरूम, मछली और अंडे जैसे को शामिल करना चाहिए।
3. आमतौर पर, विटामिन-डी की कमी शरीर में ज्यादा पता नहीं चलती है। लेकिन अगर आपके आपका बार-बार मूड स्विंग हो रहा है या हड्डियों व मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो आपको विटामिन-डी का टेस्ट अवश्य करवाना चाहिए।
4. जरूरत से ज्यादा विटामिन-डी भी नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा विटामिन-डी सप्लीमेंट लेते हैं, तो इससे किडनी पर असर पड़ सकता है। आमतौर पर 600 से 800 IU रोजाना पर्याप्त मानी जाती है। लेकिन मात्रा डॉक्टर से पूछकर ही तय करनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
