Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
वजाइना हेल्थ केयर करने के लिए हर्ब्स का इस्तेमाल करें या नहीं, जानें यहां
किसी भी महिला के लिए अपनी वजाइनल हेल्थ का ख्याल रखना बेहद ही महत्वपूर्ण है। जब आप वजाइनल हाइजीन को मेंटेन करते हुए उसकी केयर करती हैं तो इससे योनि में संक्रमण होने का खतरा कम होता है। इतना ही नहीं, संक्रमण होने पर उनका जल्दी और प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है। एक हेल्दी वजाइना मेंटेन करने से यौन संचारित रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
पिछले कुछ सालों में महिलाएं अपनी वजाइनल हेल्थ को लेकर काफी सजग हुई हैं। यही कारण है कि इन दिनों में मार्केट में वजाइनल हेल्थ की केयर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स की क्वालिटी व इंग्रीडिएंट्स को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसलिए अधिकतर महिलाएं हर्ब्स का इस्तेमाल करने की सलाह लेती हैं। हालांकि, यह आपकी वजाइनल हेल्थ के लिए सही हैं या नहीं, इसके बारे में आज हम विस्तारपूर्वक इस लेख में जानेंगे-

वजाइनल हेल्थ के लिए हर्ब्स सेफ हैं?
हर्बल रेमिडीज नेचुरल होती हैं, इसलिए इन्हें अधिक सुरक्षित मात्रा जाता है। मार्केट में मिलने वाले किसी भी प्रोडक्ट या दवा की तुलना में हर्ब्स के दुष्प्रभाव ना के बराबर होते हैं। लंबे समय से इनका उपयोग हार्मोन को संतुलित करने, यीस्ट इंफेक्शन को दूर करने और सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है। हालांकि, हर्ब्स की मदद से आप अपनी वजाइनल हेल्थ की भी केयर कर सकती हैं, लेकिन फिर भी यह सलाह दी जाती है कि किसी भी रेमिडी को आजमाने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें।
वजाइनल हेल्थ के लिए किस हर्ब का इस्तेमाल करें?
अगर आप अपनी वजाइनल हेल्थ का ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप कई हर्ब्स का इस्तेमाल कर सकती है। कैलेंडुला, कैमोमाइल और लैवेंडर को वजाइनल हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा, आप विच हेज़ल, रोज़मेरी, नीम, एलोवेरा, ब्राह्मी और मुलेठी आदि का इस्तेमाल करने पर भी विचार कर सकती हैं। इस तरह की हर्ब्स में एंटी-फंगल और एंटी-माइक्रोबायल गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं। साथ ही साथ, वे योनि के पीएच लेवल को भी बैलेंस करने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं।
योनि के लिए किस हर्ब्स का इस्तेमाल ना करें?
अक्सर महिलाएं यह समझती हैं कि हर्ब्स प्राकृतिक होती हैं और इसलिए वे किसी भी हर्ब का इस्तेमाल अपने वजाइनल एरिया के लिए कर सकती हैं। हालांकि, सच्चाई इससे काफी अलग है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन ऐसी कई हर्ब्स होती हैं, जिन्हें वजाइनल एरिया पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मसलन, आर्गेनो, थाइम या गार्लिक को इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा, टी ट्री ऑयल या अन्य एसेंशियल ऑयल को भी सीधे अप्लाई करने ेसे बचना चाहिए, क्योंकि वे योनि की नाजुक स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
वजाइनल हेल्थ के लिए हर्ब को किस तरह इस्तेमाल करें?
यूं तो आप वजाइनल हेल्थ के लिए हर्ब्स को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सबसे अच्छा तरीका स्टीमिंग माना जाता है। वजाइना पर किसी भी चीज को सीधे अप्लाई करने से नुकसान हो सकता है, फिर चाहे वह कोई हर्ब ही क्यों ना हो। वजाइनल स्टीमिंग के लिए सबसे पहले गर्म पानी के एक बेसिन में अपनी चुनी हुई हर्ब्स का लगभग एक कप डालें। इन हर्ब्स को एक मिनट के लिए पानी में ऐसे ही छोड़ दें। अब आप कमर से नीचे अपने कपड़े दें। सीधे बेसिन के ऊपर खड़ी हों या फिर स्क्वॉट पोजिशन में आएं। भाप को बाहर निकलने से रोकने के लिए अपनी कमर और पैरों के चारों ओर एक तौलिया लपेटें। आप आधे से एक घंटे तक वजाइनल स्टीमिंग ले सकती हैं। पानी कितना गर्म है, इसके आधार पर आप स्टीम लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
