Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
H5 Bird Flu : इस देश में इंसान में मिला H5 बर्ड फ्लू , जानिए कितना खतरनाक है ये?
कनाडा में एक टीनएज बच्चे में बर्ड फ्लू की पुष्टि होना स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। ब्रिटिश कोलंबिया में मिले इस H5 एवियन फ्लू के मामले ने अधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया है, क्योंकि उन्हें डर है कि यह संक्रमण अन्य लोगों में फैलकर महामारी का रूप न ले ले। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस बच्चे में बर्ड फ्लू का वायरस किसी संक्रमित पक्षी या जानवर के संपर्क में आने से आया होगा। फिलहाल, संक्रमित बच्चे का इलाज चल रहा है, और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
इसके साथ ही, जो भी इस बच्चे के संपर्क में आए हैं, उन सभी की जांच की जा रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। हालांकि ब्रिटिश कोलंबिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, बोनी हेनरी ने कहा है यह बेहद दुर्लभ घटना है और इस मामले के बात स्वास्थ्य विभाग बहुत सर्तक हो गया है। आइए जानते हैं बर्ड फ्लू के बारे में और यह कितना खतरनाक हो सकता है?

बर्ड फ्लू क्या है?
बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है, एक विषाणुजनित संक्रमण है जो मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है। हालांकि, कुछ दुर्लभ मामलों में यह इंसानों में भी फैल सकता है, विशेष रूप से तब जब व्यक्ति संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आता है। बर्ड फ्लू के वायरस के कई प्रकार हैं, जिनमें से H5N1 और H7N9 सबसे अधिक खतरनाक माने जाते हैं।
बर्ड फ्लू इंसानों के लिए कितना खतरनाक है?
बर्ड फ्लू का संक्रमण इंसानों में गंभीर श्वसन संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे ही होते हैं, जैसे कि बुखार, गले में खराश, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, लेकिन इसके गंभीर मामलों में निमोनिया, तीव्र श्वसन संकट, और यहां तक कि मृत्यु का खतरा हो सकता है। इसकी मृत्यु दर भी काफी अधिक है, विशेषकर जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
बर्ड फ्लू के फैलने के कारण
- संक्रमित पक्षियों के मल, लार, या उनसे निकले हुए कणों के संपर्क में आने से यह वायरस इंसानों में फैल सकता है।
- पक्षियों के रहने वाली जगहों, जैसे पोल्ट्री फॉर्म, में यह वायरस पाया जा सकता है।
- ठीक से पका हुआ नहीं मांस, विशेषकर मुर्गी का मांस, संक्रमण का एक अन्य स्रोत हो सकता है।
बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय
- जिन जगहों पर बर्ड फ्लू के मामले पाए गए हैं, वहां के पक्षियों के संपर्क से बचें।
- अपने हाथों को साबुन से धोएं, खासकर यदि आप पक्षियों या उनके रहने के स्थानों के संपर्क में आते हैं।
- मुर्गी या अंडों को अच्छी तरह से पकाकर ही खाएं।
- हालांकि बर्ड फ्लू के लिए विशेष वैक्सीन नहीं है, लेकिन डॉक्टर की सलाह से एंटीवायरल दवाओं का सेवन किया जा सकता है।
कितना ज्यादा है खतरनाक?
बर्ड फ्लू का संक्रमण इंसानों के लिए खतरनाक है क्योंकि यह तेज़ी से फैलने और गंभीर बीमारियां उत्पन्न करने की क्षमता रखता है। इस बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ सकती है और इसे नज़रअंदाज करने से जीवन पर खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, जैसे ही बर्ड फ्लू के लक्षण दिखें, तुरंत चिकित्सा सहायता लेना महत्वपूर्ण है।
इस प्रकार, बर्ड फ्लू का इंसानों में पहुंचना एक चिंताजनक बात है, और इससे सावधान रहना जरूरी है ताकि इसके प्रसार को रोका जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
