Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सावधान! बेंगलुरु में फ्लेवर्ड केक में मिले कैंसर पैदा करने वाले तत्व, ऐसे पहचानें मिलावटी केक
Cancer-causing agents found in cake varieties in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 12 अलग-अलग फ्लेवर्ड केक के अंदर कैंसर पैदा करने वाले तत्व पाए गए हैं, जिसके बाद कर्नाटक खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों को सावधान करते हुए गाइडलाइन जारी करते हुए लोगों को केक से होने वाले संभावित खतरों के बारे में जानकारी दी।
इसके रेड वेलवेट और ब्लैक फॉरेस्ट फ्लेवर्ड जैसे केक में कैंसर जनित केमिकल पाए गए हैं। आइए जानते हैं कि केक में किन-किन खतरनाक केमिकल की मिलावट हो रही थी और केमिकल फ्री केक कैसे पहचानें।

इन केमिकल की हो रही थी मिलावट
रेड वेलवेट और ब्लैक फॉरेस्ट केक को आकर्षक बनाने के लिए कई बेकरी वाले आर्टीफिशियल कलर का इस्तेमाल कर रहे। केक के लिए गए सैंपल में अल्लुरा रेड, सनसेट येलो FCF केमिलकल पाए गए, इन रंगों का उपयोग केक को आकर्षक बनाने के लिए किया जा रहा है, लेकिन ये कार्सिनोजेनिक एजेंट्स हैं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
विशेष रूप से, केक के सैंपल में सनसेट येलो एफसीएफ की उपस्थिति खतरनाक हो सकती है। यह एक सिंथेटिक रंग है जो खाद्य उत्पादों में रंग बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है। कई शोधों के मुताबिक सनसेट येलो एफसीएफ का सेवन कैंसर की वजह बन सकता है। हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अध्ययनों में यह पाया गया है कि निर्धारित मानकों के भीतर इस रंग से कैंसर का खतरा नहीं है। लेकिन यदि केक में तय मानकों से अधिक रसायन मिलाए जा रहे हैं, तो इससे कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती।
कैसे पता करें कि केक में केमिकल की मिलावट
- केक के रंग और चमक पर ध्यान दें। असामान्य रंग देखकर भी आप पता कर सकते हैं कि उसमें कृत्रिम रंग मिलाए गए हैं।
- यदि स्वाद अत्यधिक मीठा है या उसमें किसी रासायनिक सामग्री की गंध आती है, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है।
- केक किसी विश्वनीय बैकरी से ही खरीदें जो खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करती हों।
- इसके अलावा घर पर ही केक बेक करना ज्यादा सुरक्षित है, जहां आप सामग्री को नियंत्रित कर सकते हैं
- बाहर से जब भी केक खरीदे तो कम मात्रा में ही खरीदे
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
