Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Cancer Ka Ilaj: 7 मिनट में मिलेगा कैंसर का इलाज, ब्रिटेन ने बनाई ऐसी दवा इंजेक्ट करते ही दूर भागेगा कैंसर
Cancer Ka Ilaj: कैंसर मरीजों के लिए ब्रिटेन से एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। ब्रिटेन ने चिकित्सा जगत में अद्भूत करिश्मा करते हुए एक ऐसे इंजेक्शन को ईजाद किया है जिससे कैंसर के मरीजों को 7 मिनट के अंदर इलाज मिल सकेगा।
ब्रिटेन की सरकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) दुनिया की पहली ऐसी सेवा बनने जा रही है जो एक इंजेक्शन से देश में सैकड़ों कैंसर रोगियों का इलाज कम समय में कर सकती है और इलाज का समय तीन चौथाई तक कम कर सकती है।
एनएचएस इंग्लैंड ने मेडिसिन एंड हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) से अनुमोदन लेने के बाद सूचना जारी करते हुए बताया कि अब कैंसर के रोगियों का इलाज इम्यूनोथेरेपी की मदद से किया जा सकेगा है। इम्यूनोथेरेपी में मरीज की स्किन के नीच इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इसके लिए अब कई मरीजों को इंजेक्शन लगाने की तैयारी की जा रही है और परिणाम भी जल्द सामने आएंगे।

ऐसे काम करेगा इंजेक्शन
वेस्ट सफ़ोल्क एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के सलाहकार ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ अलेक्जेंडर मार्टिन ने इलाज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेडिसिन्स एंड हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी से सिर्फ मरीजों के सुविधाजनक और तीव्र इलाज के लिए मंजूरी मिली है। इससे हमारी टीम मिलकर कम समय में ज्यादा से ज्यादा मरीजों का तेजी से इलाज मुहैया करवा पाएगी। ये इंजेक्शन एटेज़ोलिज़ुमैब, जिसे टेकेंट्रिक भी कहा जाता है।
मरीजों को हाथों की नसों में दिया जाएगा। उसके अलावा ड्रिप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इंजेक्शन देने और नसों तक इस दवा का असर होने में आधे घंटे से 1 घंटे का समय लगेगा। क्योंकि नसों में इंजेक्शन को धीरे-धीरे पहुंचाया जाएगा। हालांकि इंजेक्शन लगाने में इस दवा का असर 7 मिनट का ही समय लेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
