Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Cancer Survivors Day: कैंसर के मरीजों के लिए चलाया जाएगा हेयर डोनेशन ड्राइव, देखें पूरी डिटेल्स
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को ना केवल शारीरिक और आर्थिक रूप से बल्कि मानसिक तौर पर भी तोड़ देती है। कैंसर से लड़ने की लड़ाई बेहद लम्बी और हताश करने वाली होती है।
कैंसर के उपचार में की जानी वाली कीमोथेरेपी से व्यक्ति के शरीर के सभी बाल झड़ जाते हैं। यह व्यक्ति को भावनातमक तौर पर बहुत आघात पहुंचाता है, क्योंकि बाल किसी भी व्यक्ति के लुक और पहचान का बहुत अहम हिस्सा होते है।

इस वर्ष मिलाप फाउंडेशन कैंसर सर्वाइवर्स डे के मौके पर हेयर डोनेशन ड्राइव लेकर आया है। इस ड्राइव में आम लोग अपने बालों का दान उन लोगों के लिए कर सकते हैं जिन्होंने कैंसर जैसी बीमारी से जंग के दौरान अपने बालों को गँवा दिया है। दान किये गये बालों के विग बनाकर कैंसर सर्वाइवर्स को दिए जायेंगे। जानते हैं 27 मई को होने वाले इस डोनेशन ड्राइव से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार में -
कब और कहाँ होंगे हेयर डोनेट?
कैंसर सर्वाइवर्स डे का ये कैम्प 27 मई, शनिवार को लगाया जा रहा है। इस दिन सुबह 9 बजे से रात के 11:30 बजे तक मिलाप द्वारा आयोजित यह डोनेशन ड्राइव चलेगी। बैंगलोर के विगनान नगर में यह कैम्प लगाया जायेगा।
हेयर डोनेशन ड्राइव का पता - HS Unisex Salon, 265/2 1st Floor, Circle, above Kanti Sweets, near Poorvika Showroom, Vignan Nagar
रजिस्ट्रेशन के लिए - 9611319156 or 8169712373 पर कॉल या वॉट्सएप करें।
कौन कर सकता है अपने हेयर डोनेट?
बालों को दान करने से पहले बाल अच्छे से धुले और सूखे होने चाहिए। जो लोग पूरी तरह से गंजे होने को तैयार हैं, वे दान कर सकते हैं। कलर किये हुए बालों का डोनेशन भी किया जा सकता है।
कैंसर सर्वाइवर्स का होगा सम्मान
मिलाप फाउंडेशन कैंसर से लड़ रहे व इस बीमारी को मात दे चुके लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस समारोह में कैंसर सर्वाइवर्स की संघर्ष की कहानियां साझा की जाएगी। कैंसर के कारण अपने बाल खो चुके लोगों को बालों की विग दी जाएगी। इसके साथ ही उनके एंटरटेनमेंट के भी प्रोग्राम होंगे।
27 मई को दोपहर 12 से 2 बजे तक यह समारोह Octave Suit, Residency Road, Opposite Nagarjuna Restaurant आयोजित किया जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
