Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Cancer Survivors Day: कैंसर की जंग को जीतने वाले हर जांबाज को सलाम, जरूर पढ़ें ये कोट्स व संदेश
कैंसर महज़ एक बीमारी नहीं बल्कि जिंदगी भर की लड़ाई होती है। यह इंसान को ना केवल शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक, भावनात्मक और अंदरूनी तरीके से भी कमज़ोर बना देता है।
कैंसर से पीड़ित रोगी बीमार नहीं जाबांज लड़ाके होते हैं जो हर दिन अपनी जिंदगी को जीतने के लिए नए सिरे से जद्दोजहद करते हैं। इस वर्ष ऐसे ही कैंसर सर्वाइवर्स को समर्पित दिन "कैंसर सर्वाइवर्स डे" 4 जून को मनाया जाएगा। पेश हैं कैंसर की लड़ाई लड़ रहे या इस लड़ाई को जीत चुके ऐसे ही कुछ सर्वाइवर्स द्वारा कहे गए प्रेरणास्त्रोत कोट्स और संदेश -

हौसला रखों तो जीतने की उम्मीद बढ़ जाती है,
वरना छोटी सी बीमारी भी भारी पड़ जाती है।
कैंसर को निमंत्रण मत दीजिये,
गुटखा, तम्बाकू का सेवन बंद कीजिये।

मुस्कुराना हर किसी को यह बताने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप पिछले दिन से ज्यादा मजबूत हो रहे हैं। कैंसर की लड़ाई में हर दिन मुस्कुराइए।

क्या आप जानते हैं, एक बार जब आप कैंसर की लड़ाई के लिए खड़े हो जाते हैं, तो बाकी सब कुछ बहुत ही आसान लगने लगता है।

कैंसर को हराना है उसे हारना नहीं
सभी को समझाना है घबराना नहीं।

"कैंसर मुझे मेरे घुटनों पर नहीं ला पाया, इसने मुझे मेरे पैरों पर खड़ा किया है।"
-माइकल डगलस

"आप कैंसर का शिकार हो सकते हैं या कैंसर से लड़ सकते हैं। ये आपकी मानसिकता ही निर्धारित करती है।"
-डेव पेल्ज़र

"कैंसर एक मैराथन है - आप फिनिश लाइन को नहीं देख सकते। आप इससे हर पल, हर सांस और जीवन के हर कदम पर लड़ते हैं।"
-सारा बेत्ज़ बुकिएरो.

"कैंसर मेरी सारी शारीरिक क्षमता तो छीन सकता है। लेकिन फिर भी यह मेरे मन, मेरी आत्मा, मेरे हौसले को नहीं छू सकता।"
-जिम वाल्वानो

"कैंसर आपके जीवन को बदल देता है। आप सीखते हैं कि क्या जरूरी है, आप प्राथमिकता तय करना सीखते हैं, और आप अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते, आप लोगों को बताते हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं।"
-जोएल सीगल
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
