Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने लंबी जंग के बाद कैंसर को दी थी मात, लिस्ट में किरण खेर-सजय दत्त का नाम भी शामिल
कैंसर सर्वाइवर डे की स्थापना उन लोगों के प्रयासों का सम्मान करने और जश्न मनाने के लिए की गई, जिन्होंने कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से लड़ाई लड़ी और उसमें सफल भी हुए। इन कैंसर सर्वाइवर में कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी शामिल है।
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने फैंस के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहे हैं। जिस कारण कई लोगों को इस कैंसर जैसी भयानक बीमारी से लड़ने का हौंसला मिलता है। इन बॉलीवुड सेलेब्स न सिर्फ कैंसर से लड़कर आगे बढ़े, बल्कि अपनी इस लड़ाई के बारे में खुलकर लोगों से बात भी की है। आइए ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जानते हैं जो न सिर्फ इस बीमारी से लड़कर जीते हैं बल्कि लोगों के लिए प्रेरणा भी बनें।

1. किरण खेर
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर अप्रैल 2021 में मल्टीपल मायलोमा होने का पता चला था। मल्टीपल मायलोमा एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। इस गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी उन्होंने अपना काम करना जारी रखा और बीमारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
2. मनीषा कोइराला
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को साल 2012 में डिम्बग्रंथि के कैंसर का पता चला था। जिसके बाद वह इस बीमारी से सफलतापूर्वक बाहर आ गई थी। अपनी बीमारी के इलाज के लिए वह अमेरिका गई, जहां उन्होने इस बीमारी को मात दे दी। अपने कैंसर की इस जर्नी को मनीषा कोइराला ने हील्ड नाम की एक आत्मकथा के जरिए सबके सामने रखा। फिलहाल अब वो बिल्कुल फिट और कैंसर मुक्त हैं।
3. लीसा रे
एक्ट्रेस लीसा रे पब्लिकली खुद को कैंसर होने की बात बताने वाली पहली एक्ट्रेस हैं। लीजा ने 2009 में इस खुद को कैंसर से पीड़ित होने का खुलासा किया था और 2010 में उन्हें कैंसर मुक्त घोषित किया गया था। उन्होंने क्लोज टू द बोन: ए मेमॉयर नामक अपनी पुस्तक में कैंसर के खिलाफ अपनी लगभग एक साल की लंबी लड़ाई को फैंस के साथ शेयर किया।
4. राकेश रोशन
फिल्म निर्माता राकेश रोशन को 2018 में गले में कैंसर होने का पता चला था। जिसके बाद उन्होने इस घाटक बीमारी को मात देने में कामयाबी हासिल की। आज के समय में राकेश रोशन एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी रहे हैं।
5. संजय दत्त
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को फेफड़े का कैंसर होने का पता चला था। जिसके बाद उन्होे कीमो साइकिल की मदद से अपनी इस बीमारी को मात दी और दुबई में अपना इलाज पूरा करके सही सलामत भारत वापस लौटे। संजय दत्त अब कैंसर मुक्त हैं और उनका स्वास्थ्य भी बिल्कुल ठीक है।
6. सोनाली बेंद्रे
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था। एक्ट्रेस ने अपना इलाज मेरिका में करवाया और वह से कैंसर मुक्त होकर वापस भारत लौटी थीं। सोनाली बेंद्रे उन महिलाओं के लिए प्रेऱणा बनीं जो कैंसर से लड़ने के बाद भी कुछ समय के लिए अपना आत्मविश्वास खो देती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
