Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
अगर इस तरीके से खा लिया लहसुन तो नहीं दिल पड़ेगा कमजोर, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया खाने का तरीका
हमारे घरों में लहसुन का कई सालों इस्तेमाल किया जा रहा है, ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढाता है बल्कि लहसुन वास्तव में एक औषधि की तरह काम करता है। आयुर्वेद में भी लहसुन के कई औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है। इसमें इतने सारे न्यूट्रिएंट्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स मौजूद होते हैं, जिसे खाने मात्र से ही कई बीमारियां शरीर को छू नहीं पाती हैं। इसी वजह से लहसुन खाने की सलाह देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन खाने का सही तरीका? एक्सपर्ट की मानें तो सही तरीके से लहसुन खाने से आप हार्ट डिसीज से बच सकते हैं। आइए जानते हैं लहसुन खाने के फायदे और सही तरीका।

इस तरह से खाएं लहसुन
'साइंस ऐंड आर्ट ऑफ लिविंग' के संस्थापक कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ का कहना है कि लहसुन के सेवन के सही तरीके से उसके गुणों का अधिकतम लाभ लिया जा सकता है। लहसुन जिसे मेडिकल टर्म में एलियम सेटाइवम कहते हैं इसमें मौजूद एलिसिन नामक एक सक्रिय तत्व पाया जाता है, जो इसके सूजन रोधी, फंगस रोधी, वायरस रोधी और बैक्टीरिया रोधी गुणों के लिए जिम्मेदार होता है।
लहसुन को साबुत खाने से यह एलिसिन पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाता, लेकिन जब लहसुन को तोड़कर या पीसकर कुछ देर के लिए रखा जाता है, तो एलिसिन सक्रिय हो जाता है और इसके स्वास्थ्य लाभों को बेहतर तरीके से महसूस किया जा सकता है। इसलिए लहसुन का अधिकतम फायदा लेने के लिए इसे तोड़कर या पीसकर कुछ देर के लिए रखने के बाद खाना चाहिए।
यह तरीका हृदय स्वास्थ्य, इन्फेक्शन से लड़ने, और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। हालांकि, लहसुन का अत्यधिक सेवन कुछ लोगों को पेट में जलन या अन्य समस्याएं दे सकता है, इसलिए इसे संयमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
लहसुन खाने के फायदे
लहसुन का सेवन हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। जैसा कि आपको बताया, लहसुन में डायलिल डाइसल्फाइड जैसे सूजन-रोधी कंपाउंड्स होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं, खासकर जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में। इसके अलावा, लहसुन के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी बहुत प्रभावशाली हैं-
1. लहसुन में प्रीबायोटिक गुण होते हैं जो रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। खाली पेट लहसुन का सेवन हाइपरटेंशन से निपटने में सहायक हो सकता है।
2. लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और धमनियों को सख्त होने से बचाता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है और रक्त संचार में सुधार होता है।
3. लहसुन एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर युक्त कंपाउंड्स से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं। इससे संक्रमण और बीमारियों से बचाव होता है और शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन भी बेहतर होता है।
4. लहसुन में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है। यह बैड बैक्टीरिया को नष्ट करके पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी, जलन और कब्ज से राहत दिलाता है।
5. लहसुन का नियमित सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है और वजन कम करने में सहायक होता है।
6. लहसुन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के रोगियों के लिए यह एक लाभकारी खाद्य पदार्थ बनता है।
7. लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण महिलाओं में पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD) की समस्या को ठीक करने में मदद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
