Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
प्रेगनेंसी में दांत दर्द के है कई कारण, लेकिन ये घरेलू उपाय देंगे राहत
प्रेगनेंसी के नौ महीने हर मां के लिए महत्वपूर्ण होते है। इस दौरान वो कई तरह के बदलावों और परेशानियों से गुजरती है। एक मां की जिम्मेदारी होती है वो अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करें। ऐसे में ये जरूरी है कि प्रेगनेंसी के दौरान वो बैलेंस डाइट ली जाए जो बच्चे के विकास के लिए जरूरी है। बल्कि इसके साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी बहुत ही जरूरी है।
लेकिन इन सबमें एक चीज ऐसी है जिसे अधिकांश प्रेगनेंस महिलाएं इग्नोर कर देती है और वो है दांतों की देखभाल। जबकि प्रेग्नेंसी के दौरान दांतों में भी दर्द की समस्याएं हो जाती हैं, क्यूंकि इस दौरान दांत काफी सेंसिटिव हो जाते हैं। यहां हम आपको प्रेगनेंसी में दांत दर्द के कारण और उससे निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे है।

प्रेगनेंसी में क्यूं होता है दांत में दर्द
प्रेगनेंसी के दौरान दांतों में दर्द होने का एक कारण मॉर्निंग सिकनेस भी हो सकता हैं। इसके अलावा पेट का एसिड मुंह में आने लगता है, जिसके कारण दांतों में कैविटी और दर्द की समस्याएं होने लगती हैं। प्रेगनेंसी में हार्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं में जिंजिवाइटिस का खतरा बढ़ने लगता है। और चूंकि इस समय कैल्शियम की अधिक जरूरत होती है, इसलिए शरीर में पर्याप्त कैल्शियम ना होने के कारण दांतों का एनेमल घिस सकता है, जिसके कारण दांतों में दर्द होने लगता है। हालांकि, प्रेगनेंसी के दौरान अगर पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम सप्लीमेंट लिए जाए, और ओरल हाइजिन का पूरा ख्याल रखा जाए तो आपको दांतों की परेशानी कम हो सकती है।
प्रेगनेंसी में दांत दर्द से राहत के घरेलू उपाय
नीम के पत्तों को चबाए
नीम के पत्तों में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं, जो कि बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक होते हैं। ऐसे में इसका उपयोग प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले दर्द दांत दर्द को दूर करने में किया जा सकता है। ये बैक्टीरिया को नष्ट करता है और दर्द में आराम दिलाता है। इसके अलावा ये मसूड़ों की सूजन भी दूर करता है। तो, खाना खाने के बाद रोजाना 1-2 नीम की पत्तियों को चबाएं, बल्कि आप चाहें तो इन पत्तियों को उबालकर इनका माउथवॉश भी बना सकते है। इससे आपके दांत और मसूड़ें फंगल और बैक्टीरिया से बचे रहेंगे।
गर्म पानी से करें सेक
प्रेगनेंसी में दांत दर्द को ठीक करने में गर्म सिकाई भी मददगार साबित होगी। इससे दर्द से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। दांत पर गर्म सिकाई लगाने के लिए सबसे पहले एक बर्त में पानी गर्म कर लें। फिर एक कपड़ा लें और उसे पानी में भिगोएं। कपड़े को अच्छे से निचोड़ लें और जहां दांत दर्द हो रहा है उस जगह पर लगाएं। करीब 5-10 मिनट तक दांत पर सिकाई करें, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
टी ट्री ऑयल से करें गार्गल
ब्यूटी और हेयर केयर में तो टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल होता ही है, बल्कि दांत दर्द से राहत पाने के लिए भी टी ट्री ऑयल बेहतरीन घरेलू उपायों में से एक है। ये दांतों के साथ मसूड़ों को भी स्वस्थ बनाए रखता है। दरअसल, टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांतों के इंफेक्शन को दूर कर दर्द से राहत दिलाता हैं। आपको बस टी ट्री ऑयल लेना है, इसे पानी में मिलाना है और फिर गार्गल करना है। ऐसा करने से आपके दांत में दर्द नहीं रहेगा।
लहसुन देगा दांत दर्द में आराम
लहसुन खाने से शरीर को अनगनित फायदे होते है। ये दांत दर्द दूर करने में भी सहायक है। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है, जो दांतों में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। ये दांत में लगने वाले कीड़ों को भी खत्म करने में असरकारी होता है। इसके लिए लहसुन की एक कली लें और इसे छीलकर चबा लें। आप चाहें तो लहसुन को दर्द वाले स्थान पर भी रख सकते है। इससे आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











