Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Celebrity Fitness: 67 की उम्र में भी यंग जेनरेशन को मात देते हैं Sunny Deol, जानें फिटनेस का राज
Sunny Deol Fitness Secrets: बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर्स में से एक सनी देओल आज भी अपनी जबरदस्त फिटनेस से यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। 67 की उम्र में भी उनकी एनर्जी, बॉडी और एक्शन देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं। 'तारा सिंह' के रूप में उन्होंने 'गदर 2' में जो ताकत और जुनून दिखाया, वो उनकी फिटनेस और लाइफस्टाइल का ही नतीजा है।
आज के एक्टर भी सनी देओल की फिटनेस को देखकर दंग रह जाते हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि आखिर वो कौन-सी बातें हैं जो सनी देओल को इस उम्र में भी इतना फिट, स्ट्रॉन्ग और एक्टिव बनाए रखती हैं? अगर आप भी बढ़ती उम्र के असर को कम करना चाहते हैं और फिट रहना चाहते हैं तो आइए जानें उनकी फिटनेस का राज।
1. रोजाना एक्सरसाइज को देते हैं खास अहमियत
सनी देओल अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। उनके दिन की शुरुआत वर्कआउट से होती है। उनका एक्सरसाइज रूटीन काफी सख्त है, जिसमें कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और मार्शल आर्ट्स शामिल हैं। वे मानते हैं कि बॉडी को एक्टिव रखने के लिए हर दिन पसीना बहाना जरूरी है।

2. स्ट्रिक्ट डाइट प्लान करते हैं फॉलो
सनी देओल खाने में बेहद साधारण लेकिन हेल्दी डाइट लेते हैं। वे फ्राइड फूड, जंक और शुगर से दूर रहते हैं। उनकी डाइट में प्रोटीन, ग्रीन वेजिटेबल्स और फल शामिल होते हैं। पानी खूब पीते हैं और डिटॉक्स ड्रिंक्स का भी सेवन करते हैं। यही उनके चेहरे के नूर और फिटनेस का सबसे बड़ा राज है।
3. योग और मेडिटेशन से पाते हैं मानसिक मजबूती
फिजिकल स्ट्रांग होने के साथ सनी देओल मानसिक रूप से भी काफी संतुलित हैं। बता दें कि अपने दिमाग और मन को शांत रखने के लिए सनी देओल रोज योग और ध्यान करते हैं जिससे उनका फोकस और एनर्जी लेवल बना रहता है।
4. डिसिप्लिन ही है असली मंत्र
सनी देओल का फिटनेस फंडा सिंपल है डेडिकेशन और डिसिप्लिन। चाहे शूटिंग हो या ट्रैवल, वे अपनी डाइट और वर्कआउट को कभी मिस नहीं करते। यही उनके यंग लुक और स्ट्रांग पर्सनालिटी का राज है।
5. फिटनेस से नहीं लेते ब्रेक
कोई काम न हो और सनी पाजी छुट्टियों पर गए हों लेकिन वो कभी भी वर्क आउट से ब्रेक नहीं लेते हैं। सनी देओल खुद को एक्टिव रखते हैं। वे स्विमिंग, ट्रेकिंग या आउटडोर एक्टिविटी से जुड़े रहते हैं ताकि उनकी बॉडी हमेशा मूवमेंट में बनी रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
