Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Nakli Chai Patti : चाय के नाम पर जहर का घूट तो नहीं पी रहे हैं आप, ऐसे करें मिलावट की पहचान
chai patti asli hai ya nakli kaise pahchane : अभी कुछ समय पहले की ही बात है कि ओडिशा के कटक में फूड डिपार्टमेंट ने नकली चाय बनाने वाली कंपनी पकड़ी थी। यहां बडे पैमाने पर नकली चाय की पत्तियों का प्रोडक्शन हो रहा था और देशभर में सप्लाई की जा रही थी। ऐसे में हम आपकी सेहत के ऊपर मंडराते हुए खतरे को देखते हुए हम यहां आपको बता रहे हैं नकली चाय की पत्तियों की कैसे पहचान करें?
मिलावटी चाय की पत्तियां टूटी हुई हो सकती है। उनमें तने, स्टोन या धूल भी हो सकते हैं । इसके अलावा इनमें कई तरह के हानिकारक आर्टिफिशियल रंग या फ्लेवर हो सकते हैं जो आपको कई गंभीर बीमारियां दे सकते हैं।

नींबू के रस से पता करें
एक कांच के बाउल में एक नींबू का रस डालकर इसमें थोड़ी सी चाय की पत्ती डाल दें। कुछ मिनट बाद अगर नींबू का रस पीले या हरे रंग का हो जाता है तो ये असली है। चाय की पत्ती नकली होने पर नींबू का रस नारंगी हो जाएगा। आप फिर खुद असली-नकली में फर्क कर सकते हैं।
पत्तियों के रंग से पहचानें
असली चायपत्ती का रंग बिल्कुल हरा, लाल और काला होता है, नकली चायपत्ती में ये रंग हल्का या धुंधला हो सकता है।
पानी के रंग से करें पहचान
मिलावटी चायपत्ती में निकली रंग मिलाया जाता है। इसकी पहचान करने के लिए आप ठंडे पानी में चायपत्ती डालिए। अगर इसमें कोई और रंग छूट रहा है, तो समझें चायपत्ती नकली है क्योंकि असली चायपत्ती पानी उबलने के बाद ही रंग छोड़ता हैं।
नकली चाय पीने के नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो मिलावटी चाय पीने से शरीर को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। लगातार घटिया किस्म की चाय पीने से कैंसर और मल्टीप्ल ऑर्गन फेलियर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। मिलावटी चाय में रंग या डाई की मिलावट होती है जो हमारे शरीर में पहुंचकर जहर की तरह काम करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
