Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखने के होते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स
22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। जिसमें भक्त माता रानी के लिए 9 दिनों का उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा के विभिन्न अवतारों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। नवरात्रि के दौरान व्रत रखना एक पारंपरिक मान्यता है जो सदियों से हिंदू धर्म में चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस समय के दौरान शरीर और मन शुद्धिकरण की प्रक्रिया से गुजरता है और व्रत रखने के दौरान व्यक्ति इसे प्राप्त करता है।
व्रत रखने के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं क्योंकि यह चयापचय में सुधार करने में मदद करता है, वजन घटाने में सहायक है, इंसुलिन में सुधार करने के साथ टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है। ऐसे में आइए जानते हैं व्रत रखने से व्यक्ति को और क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

व्रत रखने से मिलते हैं ये हेल्थ बेनिफिट्स
1. डिटॉक्सिफिकेशन
नवरात्रि का व्रत रखने से शरीर में मौजूद नशीले पदार्थ और हानिकारक पदार्थों समाप्त हो जाते हैं। यह प्रक्रिया शरीर को साफ करने और हेल्थ में सुधार करने में मदद करता है।
2. वजन कम करने में मददगार
व्रत वजन कम करने में मदद कर सकता है क्योंकि यह कैलोरी के सेवन को प्रतिबंधित करता है। हालांकि, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि व्रत के दौरान शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता रहे।
3. पाचन में करें सुधार
व्रत रखने से आप अपने पाचन तंत्र को लगातार खाने से ब्रेक देकर पाचन क्रिया में सुधार कर सकते है। यह कब्ज और पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
4. मेंटल हेल्थ के लिए बेहतर
व्रत रखने से मेंटल हेल्थ स्ट्रॉन्ग होती है। आपका कॉन्संट्रेशन पावर बढ़ाने में मदद कर सकता है।
5. ब्लड प्रेशर कम करने में फायदेमंद
व्रत हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि व्रत रखने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
6. दिल को रखें हेल्दी
व्रत के दौरान अधिकतर लोग फ्रूट डाइट पर रहते हैं, जिस कारण आपको दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications