Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
कहीं कोयला के नाम पर पत्थर तो नहीं खरीद लाएं, जलाते हुए न करें ये गलतियां
सर्दियों में कोयला जलाना आम बात है, लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले कुछ अहम बातें जानना जरूरी है। कोयला खरीदते समय उसकी गुणवत्ता पर ध्यान दें, क्योंकि खराब गुणवत्ता वाला कोयला अधिक धुआं करता है और हानिकारक गैसों का उत्सर्जन करता है, जो कि जान के लिए जोखिमभरा भी हो सकता है। हमेशा मान्यता प्राप्त विक्रेता से ही कोयला खरीदें।
इसके अलावा, कोयले को जलाने के लिए उचित वेंटिलेशन वाली जगह का चयन करें, ताकि हानिकारक गैसें जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड बाहर निकल सकें और घर में न घुसे। कोयला जलाने के बाद उसे पूरी तरह से बुझाने की कोशिश करें, ताकि किसी भी प्रकार का खतरा न हो।

लकड़ी का ही खरीदें कोयला
हर काली चीज कोयला नहीं होती। शहरों में लोग अक्सर पत्थर का कोयला खरीद लेते हैं, जो लकड़ी के कोयले के मुकाबले अधिक खतरनाक होता है। यह कोयला जहरीली गैसें छोड़ता है, जिससे दम घुट सकता है। यदि इसे रात को जलाकर सो जाएं तो यह गंभीर रूप से जानलेवा हो सकता है।
क्वालिटी चैक करें
कोयला खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच करना महत्वपूर्ण है। उच्च गुणवत्ता वाला कोयला अधिक ऊर्जा प्रदान करता है और कम धुआं उत्पन्न करता है। कोयला हाथ में लेकर दबाने पर अगर वह आसानी से टूट जाता है, तो यह लकड़ी का कोयला होता है। इसका उपयोग अधिक सुरक्षित और प्रभावी होता है।
भीगा हुआ कोयला न खरीदें
दुकानों पर अक्सर भीगा हुआ कोयला बेचा जाता है, जिससे उसका वजन बढ़ जाता है। दुकानदार इसे तराजू में कम चढ़ाने के लिए करते हैं। इसलिए, जब भी कोयला खरीदें, तो उसकी नमी को हाथ में लेकर चेक करें। यदि कोयला गीला है, तो यह वजन में अधिक होगा, लेकिन उपयोग में कम प्रभावी।
खुले में कभी न रखें कोयला
कोयला कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए। सर्दियों में कुछ जहरीले जीव, जैसे बिच्छू, कोयले में आकर गर्माहट के लिए बैठ जाते हैं। जब आप कोयला उठाने के लिए हाथ डालते हैं, तो ये जीव आपको काट सकते हैं। इसके अलावा, बच्चे भी बिना जाने कोयला में हाथ डाल सकते हैं। इसलिए, कोयला को हमेशा एक कार्टन में या पॉलिथिन में पैक करके सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि इन खतरे से बचा जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
