Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
Cherry Tomato Benefits: इन छोटे-छोटे टमाटर में छिपा है सेहत का खजाना, जानें इसे घर में उगाने का तरीका
छोटे-छोटे, गोल-गोल चमकदार रंग के चेरी टमाटर, दिखने में जितने आकर्षक होते, खाने में भी ये स्वादिष्ट होते हैं। चेरी टमाटर कई सारे विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार हैं। पास्ता, सैंडविच और पिज्जा जैसे व्यंजनों में चैरी टमाटर का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें खाने से सेहत को बहुत लाभ होता है।
अगर आप बाजार से इसे नहीं खरीदना चाहते हैं, तो आसानी से चेरी टमाटर को अपने घर के किसी भी हिस्से में या उगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे खाने के फायदे और उगाने के तरीके-

पोषक तत्वों से भरपूर
चेरी टमाटर विटामिन सी, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन के जैसे आवश्यक पोषक तत्वों होते हैं। इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के साथ ही ये आपके दिल की सेहत को भी सुधारता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
कैंसर से बचाएं
चेरी टमाटर लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर को हानिकारक मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, जो कैंसर, हृदय रोग और अल्जाइमर जैसी पुरानी बीमारियों के विकास में योगदान कर सकते हैं।
वेटलॉस करे कम
चेरी टमाटर कैलोरी में कम होते हैं, जो उन्हें वजन कम करने या स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, उन लोगों को वेटलॉस के लिए चेरी टमाटर का सेवन करना चाहिए।
आंखों के लिए हेल्दी
चेरी टमाटर में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन होते हैं, दो महत्वपूर्ण एंटीऑक्सी डेंट जो आंखों की स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और उम्र से संबंधित धब्बेदार अध: पतन को रोकने में मदद करता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों को चेरी टमाटर में मौजूद बायोएक्टिव गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है साथ ही यह दिल को स्वस्थ रखने में भी असरदार हो सकता है।
घर पर कैसे उगाए चेरी टमाटर
घर की बालकनी और किचन में चेरी टमाटर उगाने का ट्रेंड पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ा है। आपके घर के जिस हिस्सें में ज्यादा धूप और पर्याप्त जगह है, वहां चेरी टमाटर के पौधे को उगा सकते हैं, वहां ये तेजी से ग्रो भी करेंगे। लेकिन यदि आपके घर या बालकनी में कम धूप आती है तब भी आप इसे आसानी से उगा सकते हैं। इसके अलावा पौधे लगे गमले या ग्रो बैग को ऐसे स्थान पर रखें, जहां पौधों को पर्याप्त मात्रा में धूप प्राप्त हो सके। जैसे-जैसे चेरी टमाटर के पौधे बढ़ते जाते हैं, तब इसकी लताओं को सहारा देने के लिए किसी चीज की जरूरत होती है। आप पौधे को सहारा देने के लिए चेरी टमाटर के पौधे लगे गमले की मिट्टी में लकड़ी का डंडा लगा सकते हैं।

ये है तरीका
उचित आकार के गमले या ग्रो बैग का चयन करें, जिसमें अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था हो। इसके बाद इसमें पॉटिंग मिट्टी भरें। गमले में मिट्टी डालने के बाद मिट्टी को एक से दो बारअच्छे से खुरेंच दें और ऊपर से 2 से 3 इंच खाली रखें। अब इस मिट्टी में टमाटर के बीज या तैयार किये हुए पौधे लगाएं। बीज या पौधे लगाने के बाद मिट्टी में स्प्रे वाटर की मदद से पानी दें। पोधारोपण के बाद मिट्टी में उचित मात्रा में नमी बनाई रखनी जरुरी हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारियों पर आधारित है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
