Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Chhath Puja 2024 : ठेकुआ बिना अधूरी है छठी मैय्या की पूजा, प्रसाद में खाने से टल जाती हैं ये बीमारियां
Thekua Prasad Khane Ke Fayde : पूरे देश में छठ महापर्व शुरू हो चुका है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ पूजा को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। नहाय -खाय से इस पर्व की शुरूआत होती है। छठ पूजा के तीसरे दिन प्रसाद में ठेकुआ बनाया जाता है। यह प्रसाद त्योहार के तीसरे और चौथे दिन भगवान सूर्य और छठी मैया को चढ़ाया जाता है और अंतिम दिन उषा अर्घ्य के बाद पूजा के समापन पर भक्तों को वितरित किया जाता है। ठेकुआ को खजूर या टिकरी के नाम से भी जानते हैं।
यह प्रसाद गेहूं के आटे, गुड़, नारियल और सूखे मेवे से मिलकर बनाया जाता है। इस वजह से यह खूब पौष्टिक होता है और इसे खाने से कई फायदे होते हैं।

एनर्जी बूस्टर
ठेकुआ मुख्य रूप से गेहूं के आटे और गुड़ से बनाया जाता है, जो कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होता है। यह जल्दी एनर्जी प्रदान करता है, जो विशेष रूप से त्योहारों के समय लंबे उपवास के बाद सहायक होता है।
फाइबर युक्त
इसमें गेहूं का आटा होता है, जो फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देता है।
आयरन का स्रोत
ठेकुआ में गुड़ का इस्तेमाल होता है, जो आयरन का अच्छा स्रोत होता है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है और एनीमिया से बचाव कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक
ठेकुआ बनाने में घी का उपयोग होता है, लेकिन यह स्वस्थ वसा होती है जो कि सीमित मात्रा में हृदय के लिए लाभदायक हो सकती है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट
गुड़ में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाते हैं।
बोन हेल्थ
इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि ठेकुआ सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए, क्योंकि इसमें चीनी और घी की मात्रा अधिक होती है, जो अधिक सेवन पर वजन बढ़ा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications