Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Chhath Puja 2025: खरना के दिन खाई जाती है गुड़ से बनी खीर, जानिए इससे होने वाले फायदे
Gur Ki Kheer Khane Ke Fayde: 25 अक्टूबर से छठ महापर्व का शुभारंभ हो चुका है। छठ का त्यौहार बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। शनिवार को नहाय खाय के बाद आज यानी रविवार को छठ पर्व का दूसरा दिन शुरू हो गया है। छठ के दूसरे दिन खरना होता है। इस दिन गुड़ की खीर का प्रसाद के रूप ग्रहण किया जाता है। इसके बाद व्रती अगले 36 घंटे तक कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं। खरना में तैयार होने वाली खीर गुड़, दूध और सूखे मेवों से तैयार की जाती है। गुड़ की खीर न केवल छठी मैया को भोग लगाने के लिए उपयोग किया जाता है, बल्कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। जी हां, गुड़ की खीर का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको खरना में प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाने वाली गुड़ की खीर का सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

शरीर को तुरंत एनर्जी दे
गुड़ की खीर खाने से शरीर को ताकत और एनर्जी मिलती है। दरअसल, गुड़ में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आपके एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही, थकावट व कमजोरी को दूर करने में भी मदद मिलेगी।
पाचन तंत्र को मजबूत करे
गुड़ की खीर पाचन तंत्र के लिए भी बेहद ही फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन करने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, जो पेट को स्वस्थ व दुरुस्त रखने में मदद करता है। साथ ही, इसका सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाए
गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में, नियमित रूप से इसका सेवन करने से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शरीर को गर्माहट दे
छठ पूजन के दौरान हल्की-हल्की ठंड शुरू हो जाती है। ऐसे में, शरीर को गर्म तासीर वाली चीजों की जरूरत होती है। गुड़ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में, सर्दियों के दिनों में इसका सेवन करने से शरीर की गर्माहट बनी रहती है और शरीर में ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है।
इम्यूनिटी को मजबूत करे
गुड़ में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। यह शरीर को फ्री रेडिकल डैमेज से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। ऐसे में, गुड़ की खीर का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications