Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Chhath Puja Vrat 2024: डायबिटीज रोगी हैं तो व्रत में कहीं बिगड़ न जाए तबीयत, रखें इन 5 बातों का ध्यान
दिवाली के बाद छठ महापर्व की तैयारियां शुरु हो जाएगी। इस त्योहार में श्रद्धालु सूर्य देवता की पूजा करते हैं और व्रत करते हैं। हालांकि, यह पर्व डायबिटीज के मरीजों के लिए थोडा कठिन हो सकता है। छठ पूजा के दौरान डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। इस पर्व में पारंपरिक मिठाइयों और खाद्य पदार्थों का सेवन होता है, जिनमें चूड़ा, ठेकुआ और गुड़ शामिल होते हैं। इनमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण ये शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को व्रत के समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि उनकी शुगर लेवल नियंत्रित रहे और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

खाने का समय निश्चित रखें
व्रत के दौरान खाने के समय में अंतराल होना सामान्य है, लेकिन डायबिटीज मरीजों को निश्चित अंतराल पर कुछ न कुछ खाने की कोशिश करनी चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहती है और अचानक गिरावट या बढ़ोतरी से बचा जा सकता है।
कम कैलोरी और पोषण से भरपूर आहार चुनें
डायबिटीज मरीजों के लिए कम कैलोरी वाले और पोषण से भरपूर भोजन आवश्यक है। जैसे, अंकुरित अनाज, फल, और सब्जियों का सेवन करें। इससे एनर्जी भी बनी रहेगी और शुगर लेवल भी संतुलित रहेगा।
शुगर फ्री पेय पदार्थ लें
व्रत के दौरान पानी और अन्य शुगर-फ्री पेय पदार्थ, जैसे नींबू पानी, नारियल पानी आदि का सेवन करें। इससे हाइड्रेशन बनी रहती है और शुगर लेवल नियंत्रित रहती
ब्लड शुगर लेवल की नियमित जांच करें
व्रत के दौरान नियमित रूप से ब्लड शुगर लेवल की जांच करें। अगर स्तर बहुत अधिक या बहुत कम होता है, तो डॉक्टर की सलाह लें।
ओवरईटिंग से बचें
व्रत खोलते समय अधिक मात्रा में खाने से बचें। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन लेना ही उचित रहेगा ताकि अचानक शुगर लेवल न बढ़े।
दवाइयों का ध्यान रखें
डायबिटीज के मरीजों को अपनी दवाइयों को नियमित समय पर लेने का ध्यान रखना चाहिए। व्रत के समय में भी अपनी दवाइयों को डॉक्टर के निर्देशानुसार ही लें।
भरपूर नींद लें
व्रत के दौरान अच्छी नींद लेने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
