Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
क्या है Costochondritis की बीमारी जिससे जूझ रहीं एक्ट्रेस छवि मित्तल, ये है लक्षण और इलाज
ब्रेस्ट कैंसर को मात देने के बाद एक्ट्रेस छवि मित्तल ने अपने फैंस को एक ओर दुखद समाचर सुनाकर झटका दिया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए छवि ने खुलासा किया कि उन्हें कॉस्टोकोंड्राइटिस (Costochondritis) नामक बीमारी हो गई है, जिसके चलते उनकी पसलियों में बहुत ज्यादा दर्द होता है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी इस बीमारी की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, 'नई वाली बीमारी लाई हूं मार्केट में', इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेडिएशन का परिणाम हो सकता है।
जानते हैं कि आखिर यह कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस बीमारी क्या है और इसके उपचार व लक्षण क्या हैं।
क्या है कॉस्टोकोंड्राइटिस?
सरल शब्दों में कहें तो, कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस कॉस्टोकॉन्ड्रल जोड़ की सूजन है। इस जोड़ में कार्टिलेज (कोस्टल कार्टिलेज) होते हैं, जो पसलियों को छाती की हड्डी स्टर्नम से जोड़ते हैं। इस दौरान कुछ गतिविधियां करने में सीने में तेज दर्द का अनुभव होता है, जैसे लेटने, गहरी सांस लेने, भारी वजन उठाने (सिर्फ जिम में नहीं) के दौरान यह दर्द और बिगड़ जाता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच_) के अनुसार इस स्थिति के सटीक कारण के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे कई कारण हो सकते हैं, जिनके परिणामस्वरूप ऐसी सूजन होती है जिसमें छाती पर तनाव, चोट आदि शामिल हैं। 40 से अधिक उम्र वाले वयस्कों में कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस का खतरा अधिक होता है।

ये है लक्षण
- तकलीफ आपकी छाती की हड्डी की बाईं ओर हो सकती है
- तेज, दर्द या दबाव जैसा महसूस होना
- एक से अधिक पसलियों को प्रभावित करता है
- दर्द बाहों और कंधों तक फैल सकता है
- गहरी सांस लेने, खांसने, छींकने या छाती की दीवार में किसी भी हलचल से स्थिति बिगड़ जाती है।
इलाज
कॉस्टोकांड्राइटिस का कारण साफ नहीं है। इसलिए इसके इलाज का भी कोई सटीक तरीका है। ऐसी स्थिति अक्सर कुछ हफ्तों या महीनों में ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में उपचार की आवश्यकता हो सकती है। डॉक्टर दर्द कम करने वाली दवाएं बता सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
