Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
बच्चों में भूलकर भी इन संकेतों को न करें इग्नोर, दिल की गंभीर बीमारी के हो सकते है लक्षण
दिल की बीमारी सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी हो सकती है। कुछ बच्चों में पैदा होने के साथ होने वाली बीमारियों की इलाज आसान होता है, जबकि कुछ मुश्किल। जबकि कई बच्चों को थोड़ा बड़ा होने के बाद दिल से जुड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।
अगर बच्चों में दिल से जुड़ी बीमारी का कोई संकेत और लक्षण दिखाई देते हैं तो पेरेंट्स को समय रहते बच्चे को डॉक्टर को दिखाने और उनका इलाज करवाने की जरूरत है। अब आप सोच रहे होंगे की बच्चों में दिल की बीमारी के लक्षणों को कैसे पहचाने? तो आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने बच्चे में दिल की बीमारी को समय रहते पहचना पाएंगे और उसका इलाज करा सकेंगे।

बच्चों में दिल की बीमारी से जुड़े लक्षण
1. सायनोसिस
दिल से जुड़ी बीमारी होने पर आपके बच्चे के स्किन का रंग नीला या बैंगनी नजर आ सकता है। खासकर बच्चों के होंठ, उंगलियों और पैर की उंगलियों के आसपास। यह लक्षण बच्चे के खून में ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है।
2. सांस लेने में समस्या होना
दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़सकता है। खासकर किसी तरह की शारीरिक गतिविधि करने के दौरान।
3. सीने में दर्द की समस्या
दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चों के सीने में दर्द की समस्या, बेचैनी और दर्द का अनुभव हो सकता है।
4. थकान
दिली की बीमारी से पीड़ित बच्चे भाग दौड़ करने या चलने फिरने से जल्दी थक जाते हैं। उनमें हमेशा एनर्जी की कमी रहती है। जिस कारण वो घर के बाहर खेलने कूदन में असर्मथ होते हैं।
5. चक्कर आना
अगर आपके बच्चें को बार बार चक्कर आ जाता है, या फिर वो बेहोश होने लगता है तो ये दिल की बीमारी होने का एक लक्षण हो सकता है।
6. सूजन
दिल से जुड़ी बीमारी होने पर बच्चों के पैरों, हाथ, घूटनों में सूजन की समस्या हो सकती है।
7. वजन बढ़ना
हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का बिना किसी कारण लगातार वजन बढ़ने लगता है। जिसके कारण उन्हें शारीरिक समस्या हो सकती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications