Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
जब खेल-खेल में बच्चा निगल ले दवा या सिक्का, तो क्या करें और क्या नहीं?
What to Do If Your Child Swallows Any Foreign Object : कई बार बच्चे अनजाने में दवा, सिक्का या कोई चीज निगल लेते हैं, जिससे घरवालों की सांसें थम जाती हैं। घबराहट में लोग घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं, जो नुकसानदायक हो सकते हैं। दवा का रिएक्शन भी गंभीर हो सकता है, ऐसी घटनाएं अचानक होती हैं और घरवालों के लिए बेहद डरावनी साबित हो सकती हैं।
हाल ही में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। बलरामपुर के नवाजपुर गांव के 7 साल के बच्चे के सिर में गर्दन के रास्ते एक 8 सेंटीमीटर लंबी कील घुस गई थी। बच्चा खेलते वक्त गिर गया और कील सीधे दिमाग तक जा पहुंची। पहले उसे बलरामपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर KGMU में 10 घंटे लंबा ऑपरेशन कर बच्चे की जान बचाई गई। ऐसे में जरूरी है कि आप जानें कि इस स्थिति में तुरंत क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

अगर बच्चा निगल ले कोई गलत चीज तो क्या करें?
1. अगर बच्चा निगल ले कोई गलत चीज तो क्या करें?
सबसे पहले शांत रहें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आप अपने बच्चे के डॉक्टर से संपर्क में हैं, तो तुरंत उन्हें कॉल करें। यदि संपर्क न हो पाए, तो बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाएं।
2. घरेलू उपायों से बचें
कई बार घरवाले बच्चे को उल्टी कराने या घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं, जो खतरनाक हो सकते हैं। डॉ. दिनेश कुमार के मुताबिक, उल्टी कराने की कोशिश करना स्थिति को और बिगाड़ सकता है। अस्पताल में ज़हरीली चीजों के लिए ऐंटीडोट्स और प्रॉपर मैनेजमेंट मौजूद होता है।
3. सिक्का, कील या कोई ठोस चीज निगलने पर सावधानी
अगर बच्चा सिक्का या कील जैसी ठोस चीज निगल ले, तो ये तभी खतरनाक होता है जब वो श्वास नली (फेफड़ों के रास्ते) में चला जाए। यह तुरंत दम घुटने का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में डॉक्टर एक्स-रे करके पता लगाते हैं कि वह वस्तु कहां फंसी है, पेट में, आंतों में या फेफड़ों में। ज़रूरत पड़ने पर पेडियाट्रिक सर्जन से ऑपरेशन भी कराया जाता है।
4. AIIMS का प्वाइजनिंग सेंटर है मददगार
एम्स (AIIMS) का प्वाइजनिंग सेंटर ऐसी स्थिति में आम लोगों की भी सहायता करता है। वहां कॉल करके आप प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक कदमों के बारे में सलाह ले सकते हैं।
क्या न करें?
- खुद से कोई दवा न दें
- उंगलियों से गले में डालकर उल्टी कराने की कोशिश न करें
- चीज निगलने के बाद देर न करें, तुरंत मेडिकल सहायता लें
- बच्चों को निगलने से जुड़ी घटनाएं कभी-कभी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती हैं। सही जानकारी और समय पर इलाज से ऐसे हादसों से बच्चों की जान बचाई जा सकती है।
पैरेंट्स ध्यान रखें
- किसी भी चोट या ट्रॉमा को हल्के में न लें, खासकर जब वह सिर, गर्दन या रीढ़ से जुड़ी हो।
- ऐसी स्थिति में तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें।
- बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए घर में कील, कैंची, ब्लेड जैसी तेजधार या नुकीली चीज़ों को हमेशा उनकी पहुंच से दूर रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
