Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
एक दिन में ही पहले उखाड़ लिए 23 दांत, फिर लगा दिए 12 नए दांत; शख्स की हार्ट अटैक से हुई मौत
China Latest News in Hindi: अगर आप के दांतों में काफी समय से दर्द हैं और आप डॉक्टर को दिखाकर इम्प्लांट करवाने का सोच रहे हैं, तो आपको डॉक्टर के पास जाने से पहले ये खबर पढनी चाहिए। ताकि आप दांतों का इलाज करवाते हुए अवेयर रह संके।
चीन से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है यहां दांत दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे शख्स के डेंटिस्ट ने एक शख्स के 23 दांत निकाल दिए। साथ ही 12 दांतों का इम्प्लांट कर दिया। इलाज के बाद से ही इस शख्स की दर्द से तबीयत खराब रहने लगी। इलाज के 13 दिन बाद शख्स की हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई।
दरअसल, ये मामला चीन के Yongkang शहर का है। सोशल मीडिया पर इस मामले के तूल पकड़ने पर Yongkang निगम हेल्थ ब्यूरो के अधिकारी इ मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला-

बेटी लाई इस मामले को सामने
इस घटना के बाद मृतक की बेटी ने 2 सितंबर को ऑनलाइन पोस्ट लिखकर पूरे वाकये की जानकारी दी। महिला ने लिखा कि उनके पिता को काफी दिनों से दांत दर्द परेशान कर रहा था, जिसके इलाज के लिए वे 14 अगस्त को योंगकांग डेवे डेंटल अस्पताल पहुंचे। वहां के डेंटल सर्जन को रूट कैनाल करने, अकल दाढ़ निकालने और दांत दर्द से जुड़े उपचार करने का 5 साल का अनुभव था। जिसे जानकर ही उनके पिता उस अस्पताल में पहुंचे थे।
एक ही दिन में निकाल दिए 23 दांत
महिला के मुताबिक वहां पर डेंटिस्ट ने दांत दर्द से निजात दिलाने के लिए उनके पिता के दांत निकालने की सलाह दी। इसके बाद एक ही दिन में उनके पिता की डेंटल सर्जरी कर एक-एक करके 23 दांत निकाल दिए गए और 12 दांत इम्प्लांट किए गए। इस इलाज के बाद उनके पिता को घर भेज दिया, लेकिन उनके दांतों का दर्द नहीं गया और वे लगातार परेशान रहे। इलाज के 13 दिन बाद उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
अब इस मामले के सामने आने के बाद लोग खूब कमेंट कर डॉक्टर की गलती बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साथ 23 दांत निकालना सही नहीं था। वहीं, बताया जा रहा है कि जिस दांत के डॉक्टर से इलाज करवाया गया उसे 5 साल का अनुभव है और उसे रूट कैनाल में स्पेशलाइजेशन है, हालांकि डॉक्टर ने इस केस में अब तक मीडिया में कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं योंगकांग नगर स्वास्थ्य ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि दांत निकालने और मरीज की मृत्यु के बीच 13 दिन का अंतर था। ऐसे में क्लियर नहीं है कि उनकी मौत कैसे हुई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications