Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
चीन में पूंछ के साथ पैदा हुआ मिरेकल बेबी', डॉक्टर भी है हैरान, इस दुलर्भ बीमारी के वजह से होता है ऐसा
दुनिया में ऐसे कई 'मिरेकल बेबीज़' का जन्म हो चुका है, कोई सबसे छोटे न्यूबॉर्न बेबी के नाम से जाना गया, तो कोई एलियन बेबी के नाम पर। लेकिन हाल में ही चीन में एक अदभुत बच्चा पैदा हुआ है। जिसके जन्म के बाद उसके माता-पिता खुश होने की बजाय सदमे में आ गए। क्यूंकि, ये बच्चा सामान्य बच्चों की तरह नहीं है। ये बच्चा अपने साथ कई तरह के अनसुलझे सवाल लेकर आया है।
दरअसल, ये बच्चा 4 इंच लंबी पूंछ के साथ पैदा हुआ है। चीन के एक अस्पताल में एक दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है जिसके पूंछ निकली हुई है। आइए जानते है पूरा मामला क्या है?

पूंछ के साथ बच्चे जन्म का सच
एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हांग्जो चिल्ड्रन हॉस्पिटल में इस दुर्लभ बच्चेच का जन्म हुआ है। वहां के न्यूरोसर्जन डॉ. ली ने इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, ये एक बेहद दुर्लभ मामला है और ऐसा एक खास कंडीशन की वजह से होता है। दरअसल, बच्चेा का पूंछ के साथ पैदा होना एक असामान्यी ग्रोथ का नतीजा है। उन्होंहने कहा- जब कुछ बॉडी पार्टस की ग्रोथ काफी तेजी से होती है और ये प्रोसेस जब रुक नहीं पाता तो ऐसी स्िसा ति बन जाती है। पहले हमें संदेह था कि शायद ये पूंछ बच्चेु की स्पाइनल कॉर्ड से बंधी हुई हो। लेकिन जब हमने एमआरआई करवाई तो पूंछ की स्थिति की पूरी तरह से पुष्टि हो गई।
दुलर्भ बीमारी के वजह से होता है ऐसा
डॉक्टर के अनुसार, जब स्पाइनल कॉर्ड असामान्य रूप से टिश्यूज से जुड़ी होती है, तो ऐसी पूंछ बाहर दिखने लगती है। ऐसा नहीं कि इसे हल्के में लिया जाए। क्यूंकि इसकी वजह से कई तरह की न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लमस हो सकती है। जो आगे जाकर बच्चे के लिए कई तरह की परेशानियों का कारण बन सकती है।
अब क्या होगा इसका टीट्रमेंट
अपने बेटे की इस हालत पर नुओ के पेरेंटस ने जब वहां के डॉक्टर्स से बात करके बच्चे का ट्रीटमेंट करने की बात की थी। तो, डॉक्टनरों ने इस पूंछ को हटाने से इनकार कर दिया। दरअसल, डॉक्टरों का कहना था कि बच्चे की पूंछ उसके नर्वस सिस्टम से जुड़ी हुई है, ऐसे में अगर इसे हटाया गया तो उससे बच्चे को सीरियस हेल्थ इश्यूज हो सकते है।
पहले भी आ चुके है ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है कि जब किसी इंसान के पूंछ निकलने का मामला सामने आया है। इससे पहले भी चीन में पूंछ के साथ किसी बच्चे का जन्म हुआ हो चुका है। 2014 में, पांच महीने की नुओ का जन्म स्पाइना बिफिडा के साथ हुआ था, जन्म के कुछ ही दिनों में नुओं की मां ने देखा कि उसकी बेटी के करीब पांच इंच लंबी की एक पूंछ बढ़ने लगी थी। इस पर उसने डॉक्टर्स से बात की गई। तो ये बात सामने आई कि पूंछ निकलना एक विकासात्मक कुदरती विकार है। इसमें स्पाइन में एक खाली जगह छोड़ देता है। फिलहाल इस मामले पर रिसर्च अभी भी जारी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
