Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
सिंगर कुमार सानू ने काइरोप्रैक्टिक थेरेपी से करवाया साइनस का इलाज, जानें इसके बारे में सबकुछ?
Chiropractic Therapy : 90 के दशक में अपने गानों से हर किसी का दिल जीतने वाले सुपरहिट सिंगर कुमार सानू का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर उनकी नाक की हड्डी को चटकाते नजर आ रहे हैं। यह प्रक्रिया साइनस के इलाज का हिस्सा है।
कुमार सानू इसके साथ ही पेट और पीठ की समस्याओं के लिए भी कायरोप्रैक्टिक थेरेपी ले रहे हैं। कायरोप्रैक्टिक थेरेपी एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है, जिसमें हाथों के माध्यम से रीढ़ की हड्डी और अन्य जोड़ ठीक किए जाते हैं। इसे साइनस और अन्य शारीरिक समस्याओं को ठीक करने में प्रभावी माना जाता है। आइए चलिए जानते हैं कि आखिर कायरोप्रैक्टिक थेरेपी क्या है?

कायरोप्रैक्टर रजनीश कांत ने इंस्टाग्राम पर कुमार सानू का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी नाक की हड्डी चटकाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पुराना है, जिसमें लिखा गया है, "सिंगर का साइनस का इलाज किया जा रहा है।" वीडियो में कुमार सानू कायरोप्रैक्टिक थेरेपी के बाद अपना एक्सपीरियंस करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि यह थेरेपी इतनी असरदार है, और उन्होंने इसे करने के बाद खुद को एकदम फ्रेश महसूस किया।
कायरोप्रैक्टिक थेरेपी क्या है?
कायरोप्रैक्टिक थेरेपी एक मैन्यूअल थेरेपी है, जिसमें प्रोफेशनल के द्वारा मसल्स, हड्डी, जोड़ और नसों की समस्याओं का इलाज किया जाता है। एक्सपर्ट हड्डियों और मसल्स को चटकाते हुए उन्हें सही अलाइनमेंट और पोस्चर में लाने की कोशिश करते हैं। इस प्रक्रिया से शरीर को काफी राहत मिलती है और दर्द में भी आराम महसूस होता है। यह थेरेपी कई शारीरिक समस्याओं के इलाज में मददगार साबित होती है।
कब ली जाती हैं ये थेरेपी
कायरोप्रैक्टिक थेरेपी शारीरिक दर्द, जोड़ों और घुटनों के दर्द, साइनस, माइग्रेन, पीठ का दर्द, साइटिका, गर्दन के दर्द, मांसपेशियों की अकड़न और हड्डियों के दर्द का इलाज करती है। इसे स्पाइनल मैनिपुलेशन या जॉइंट मैनिपुलेशन भी कहा जाता है। यह थेरेपी शरीर में स्थित हड्डियों, मसल्स और नसों को सही स्थिति में लाकर राहत प्रदान करने का दावा करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications