Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
क्या चॉकलेट एक सुपरफूड है? जानिए इसे खाने के फायदे और साइड इफेक्ट्स

सदियों से, चॉकलेट बच्चों से लेकर बड़ों की पसंद बनी हुई है। लेकिन अब मार्केट में कई तरह की वैरायटी मौजूद है। जिसमें आपको डार्क चॉकलेट से लेकर फ्लेवर्ड चॉकलेट आसानी से मिल जाती है। लेकिन बहुत कम लोगों को ही डार्क चॉकलेट खाना पसंद होता है। खास कर महिलाओं और लड़कियों को डार्क चॉकलेट के स्थान पर मिल्क या फ्लेवर्ड चॉकलेट ही खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कुछ चॉकलेट आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती हैं तो कुछ चॉकलेट को रेगुलर खाने से आपके हेल्थ पर गलत असर भी पड़ सकता है।
न्यूट्रीनिस्ट अंजली मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर चॉकलेट के फायदे और नुकसान के बारे में बताया। अंजली मुखर्जी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "यह सच है कि डार्क चॉकलेट के रूप में कोको पाउडर का सेवन बेहतर स्वास्थ्य में योगदान देता है! रिसर्च के अनुसार, डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले कोको फ्लेवोनोइड्स शरीर के संचार प्रणाली पर कई तरह के लाभकारी प्रभाव डालते हैं। कोको में मौजूद मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करता है, और दिल से जुड़ी बीमारी को भी होने से रोकता है। चॉकलेट को डिप्रेशन दूर करने के लिए भी जाना जाता है।"
न्यूट्रीनिस्ट अंजली मुखर्जी के मुताबिक डार्क चॉकलेट हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होती है अगर उसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा कोको मिला हो। ऐसे में इसके सेवन से आपको ये हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैंं।
* पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट
* ब्लड क्लोट को रोकने में मददगार
* एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
* डिप्रेशन दूर करने में फायदेमंद
* दूध में मिलाने के बाद कुछ व्यक्तियों के लिए लैक्टोज असहिष्णुता का मुकाबला करने में मददगार
* कॉपर की मात्रा ज्यादा होने के कारण दिल से जुड़ी बीमारी से निपटने में फायदेमंद
चॉकलेट शरीर के लिए कब होती है अनहेल्दी?
न्यूट्रीनिस्ट अंजली मुखर्जी के अनुसार ज्यादातर लोग चॉकलेट की अलग-अलग वैरायटी को चीनी, फेट मिल्क, हाइड्रोजनीकृत सब्जियों का तेल और कॉर्न सिरप के साथ खाते हैं। जिस कारण चॉकलेट के हेल्दी रहने की संभावना काफी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आपके चॉकलेट में कोको की मात्रा 20 प्रतिशत से कम है, तो इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण कम मात्रा में मौजूद होंगे। ऐसे में आप कोशिश करें की 70 प्रतिशत कोको वाला ही चॉरलेट खाएं।

क्या चॉकलेट से वजन बढ़ता है?
चॉकलेट एक हाई कैलोरी फूड है जिसमें उच्च मात्रा में फेट और चीनी मौजूद होती है जो चॉकलेट के अधिकतर लाभों को कम कर देता है। दूध चॉकलेट या कम ग्रेड वाला चॉकलेट खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर प्रभावित हो सकता है, जिससे वजन बढ़ने की समस्या को बढ़ा सकता है। की समस्याओं के जोखिम को बढ़ाता है।
इस तरह अपनी डाइट में शामिल करें चॉकलेट
सामग्री
* बादाम का दूध - एक कप
* कोको पाउडर - 2 बड़े चम्मच
* नारियल की मलाई - 2 बड़े चम्मच
* गुड़ या शहद - स्वादानुसार
बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक कप बादाम के दूध में 2 बड़े चम्मच कच्चा कोको पाउडर मिलाएं।
2. इसके बाद अपने स्वाद के अनुसार 2 बड़े चम्मच नारियल की मलाई डालें।
3. इसके बाद आप इसमें गुड़ या शहद भी मिक्स कर सकते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
