Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Chocolate Day 2024 : वेटलॉस से लेकर सेक्स पॉवर बूस्ट करती है डार्क चॉकलेट, फायदे ही नहीं नुकसान भी जानें
Dark Chocolate Benefits : वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। बच्चे से लेकर बड़े तक चॉलकेट के दीवाने होते हैं। आपने भी कई चॉकलेट खाई होंगी और बाजार में भी बहुत सी चॉकलेट अलग-अलग फ्लेवर में बिकती भी हैं, इनमें से एक है डार्क चॉकलेट।
हालांकि हर कोई डॉर्क चॉकलेट के कसैले स्वाद की वजह से हर कोई इसे खाने का दीवाना नहीं होता है लेकिन इसे खाने फायदे खूब होते हैं। आइए आज Chocolate Day 2024 के मौके पर जानते हैं डार्क चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान-

स्ट्रेस दूर करे
डार्क चॉकलेट का सेवन करने से तनाव और एंजाइटी से छुटकारा मिलता है। यह शरीर में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन हार्मोंस को बढ़ाती है, जिसके कारण शरीर रिलेक्स होता है। इससे तनाव दूर होता है और मूड ठीक हो जाता है।
वजन घटाने में मददगार
डार्क चॉकलेट का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके सेवन से क्रेविंग कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर कम करे
डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को मजबूत करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसका सेवन अगर सीमित मात्रा में किया जाए, तो इससे हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करे
एक रिपोर्ट के मुताबिक, डार्क चॉकलेट में मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा मिलता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
डॉर्क चॉकलेट सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें मौजूद डायट्री फ्लेवनॉल्स त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार कर सकते हैं।
सेक्स पॉवर करता है बूस्ट
डार्क चॉकलेट आपकी सेक्स डिजाइर को भी बूस्ट करने का काम करता है। एक सर्वे के मुताबिक, चॉकलेट खाने वाले लोगों के सेक्स परफॉरमेंस की क्षमता बढ़ती है, जिसके कारण उनकी रोमांटिक लाइफ अच्छी हो सकती है। चॉकलेट में पाया जाने वाला एल-आर्जिनिन (L-arginine) नामक अमीनो एसिड, स्त्रियों और पुरुषों की सेक्स इच्छाओं को प्रभावी और प्राकृतिक तरीके से बढ़ाता है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड और जननांगों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है, जिसके कारण सेन्सेशन, सेक्स के प्रति इच्छा, कामेच्छा और संतुष्टि की भावना जागती है।
डार्क चॉकलेट के नुकसान

कील-मुंहासों की समस्या
डार्क चॉकलेट खाने के नुकसान की बात करें, तो इसमें थियोब्रोमाइन (Theobromine) नामक तत्व होता है, जिसके अधिक सेवन से भी सिरदर्द और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही डार्क चॉकलेट के अधिक सेवन से कील-मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। चॉकलेट के ज्यादा सेवन से सीने में जलन की परेशानी भी हो सकती है।
हाई बीपी कर सकता है
चॉकलेट में मौजूद कैफीन के ही कारण आपके शरीर का ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। इसीलिए जिन लोगों को हाई बीपी की दिक्कत हो वो चॉकलेट खाना अवॉइड करें। लो बीपी से परेशान लोग इसका सेवन करें।
पथरी की वजह बन सकता है
डार्क चॉकलेट माइग्रेन के लक्षणों को ट्रिगर कर सकती है। डार्क चॉकलेट में सैचुरेटेड फैट और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है। डार्क चॉकलेट में ऑक्सलेट की ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जो पथरी का कारण बन सकती है।
प्रेगनेंट महिलाएं और बच्चे खाने से बचे
कुछ डार्क चॉकलेट में लेड और कैडमियम होता है। ये दो ऐसी भारी धातुएं हैं, जो अलग-अलग तरह की स्वास्थ्य परेशानियों से जुड़ी होती हैं। उन्होंने कहा कि भारी धातुओं का रोजाना कम सेवन करने से भी कई तरह की शीरीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। प्रेंग्नेंट महिलाओं और छोटे बच्चों में इसका खतरा और भी ज्यादा है। ऐसा इसलिए क्योंकि धातुएं शरीर के विकास से जुड़ी परेशानियों का सबब बनती हैं. मस्तिष्क के विकास को भी ये बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं और कम IQ वाले बच्चों के जन्म का कारण बन सकती हैं।
एक दिन में कितनी डार्क चॉकलेट खानी चाहिए?
आपके लिए वही डार्क चॉकलेट सही है जिसमें कोको की मात्रा ज़्यादा हो कम से कम 70%। अगर आप इसका मॉडरेशन में सेवन कर रही हैं तो आप बिना किसी साइड इफेक्ट की चिंता किए एक दिन में 20-30 ग्राम तक डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
