Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Chocolate Day 2025 : मर्दों के मूड को रोमांटिक बनाने से लेकर दिल को खुश रखने तक चॉकलेट खाने के हैं कई फायदे
Dark Chocolate and Love Hormones : क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है? इसमें थियोब्रोमाइन और फेनिलथाइलामाइन होते हैं, जो दिमाग में डोपामाइन का स्तर बढ़ाकर आनंद और आराम का एहसास कराते हैं। हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग चॉकलेट गिफ्ट कर अपने प्यार और देखभाल का इज़हार करते हैं। चॉकलेट को लव, पैशन और हैप्पी लाइफ का प्रतीक माना जाता है, जो हर किसी को खुश कर देता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है? इसमें थियोब्रोमाइन और फेनिलथाइलामाइन होते हैं, जो दिमाग में डोपामाइन का स्तर बढ़ाकर आनंद और आराम का एहसास कराते हैं।

डार्क चॉकलेट सबसे हेल्दी मानी जाती है, जिसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और मैंगनीज भरपूर मात्रा में होते हैं। यह दिल, दिमाग और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इस चॉकलेट डे पर अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें! इसके अलावा ये शादीशुदा मर्दों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चॉकलेट डे पर जानते हैं डार्क चॉकलेट किस तरह सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित
डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवनॉल्स एंडोथेलियम को उत्तेजित करते हैं, जो नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन करता है। यह धमनियों को आराम देने का संकेत भेजता है, जिससे ब्लड फ्लो रेसिस्टेंट कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसलिए, डार्क चॉकलेट हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
हृदय रोग से बचाव
डार्क चॉकलेट में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने की क्षमता होती है। इससे धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने का खतरा घटता है, जिससे हृदय रोग से बचाव में मदद मिलती है। नियमित रूप से डार्क चॉकलेट का सेवन दिल की सेहत को बेहतर बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
