Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बैंगलूरू में हैजा ने मचाया हड़कंप, BBMP को जारी की एडवाइजरी, बचने के लिए ये करें काम
Cholera Symptoms & Cause : बीते कुछ समय से बैंगलूरू पानी की किल्लत की समस्या से जूझ रहा है। अब शहर में एक नए संकट ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में हैजा का प्रकोप देखने को मिला है। कुछ दिनों पहले बैंगलोर के मैलेश्वरम से कॉलरा यानी हैजा की एक मामले की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद आसपास के इलाको में भी संदिग्ध मामले दिखें।
खबरों के मुताबिक बीते कुछ दिनों में कई प्राइवेट अस्पताल में हैजा के मामले बढ़ने की बात सामने आई है। जिसके बाद शहरभर में हड़कंप मच गया। इसी बीच BBMP (ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका ) ने को बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ी। BBMP ने होटल और रेंस्टोरेंट संचालको को ग्राहकों को उबला हुआ पानी देने के निर्देश दिए हैं।

चलिए जानते हैं हैजा की बीमारी कैसे फैलती हैं और ये होने पर कैसे नजर आती हैं।
इस वजह से बढ़े मामले
मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट श्रीहरि डी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में शहरभर में हैजा के मामलों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इन मामलों के पीछे खराब स्वच्छता और दूषित जल जिम्मेदार हैं। वहीं बैंगलोर मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट के चीफ डॉ, रमेश जीएच के मुताबिक हैजा बढ़ने के पीछे एक बड़ी वजह पानी पूरी, स्ट्रीट और प्रोसेस्ड फूड्स भी। हैजा होने पर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर का बैलेंस भी बिगड़ सकता है जो गंभीर हो सकता है।
कैसे होता है हैजा और लक्षण
हैजा यानी कॉलरा जल जनित बैक्टीरिया से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है। इसका संक्रमण गंदे और दूषित पानी की वजह से होता है। संक्रमण के बाद शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी होने पर बीमारी जानलेवा भी हो सकती है।
इस संक्रमण की वजह से गंभीर रूप से दस्त और उल्टियां शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा और भी कई परेशानियां होती हैं, जैसे-
- गला सूखना
- ब्लड प्रेशरमें गिरावट
- मसल्स में दर्द
- धड़कने तेज हो जाना

हैजा हो तो क्या करें?
हैजा से संक्रमित होने पर उल्टी और दस्त के कारण शरीर से काफी मात्रा में पानी और जरुरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते है। इनकी आपूर्ति के लिए ORS पीएं। अगर शरीर में भारी मात्रा में पानी की कमी हो गई हैं तो फ्लूइड चढ़ाने की भी जरूरत पड़ सकती है।
बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा ताजा खाना ही खाएं।
- स्वच्छ पानी पीएं और उबला हुआ पानी ही पीएं। याद रखें हैजा जलजनित बीमारी है इसलिए पीने का पानी हमेशा स्वच्छ ही पीएं।
- पानी में क्लोरीन का इस्तेमाल करें
- पहले से काटकर रखे हुए फल और सब्जियों का सेवन करने से बचें।
- गंदे पानी में धोई गई सब्जियों से हैजा होने का खतरा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
