Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने बताया फिट रहने का राज, 5 महीने से फॉलो कर रहे हैं वीगन डाइट, जानें फायदे
Chandrachud Follows a Vegan Diet Plan : चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयुष होलिस्टिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे में बात की और बताया कि वो कैसे अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं।
चंद्रचूड़ ने कहा कि मैं आयुर्वेद और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल को फॉलो करता हूं। उन्होंने ये भी बताया कि मैं योग करता हूं। वीगन (दूध या दूध से बने प्रोडक्ट नहीं) डाइट पिछले 5 महीने से ले रहा हूं। इसे आगे भी कंटीन्यू करूंगा।

मैं होलिस्टिक पैटर्न पर फोकस रखने की कोशिश करता हूं और यह आपकी डाइट से शुरू होता है। उन्होंने हेल्दी लाइफ के बारे में बहुत सारे सीक्रेट शेयर किए। आइए जानते हैं वीगन डाइट प्लान के बारे में उसके फायदे-
क्या है वीगन डाइट?
वीगन डाइट का मतलब वेजेटेरियन यानी पूरी तरह शाकाहारी बनना है। इस डाइट में पशु या उनके ज़रिए तैयार हुए खाने लायक पदार्थों जैसे डेयरी प्रोडक्ट, दूध, शहद, पनीर, मक्खन, अंडे और मांस जैसी चीजों से परहेज किया जाता है। इसे फॉलो करने वाले न्यूट्रिशियन के लिए प्लांट बेस्ट डाइट जैसे फलीदार पौधे, अनाज, बीज, फल, सब्ज़ियां, नट्स और ड्राय फ्रूट्स का सेवन करते हैं।

वीगन डाइट के फायदे
हेल्थलाइन के मुताबिक वीगन डाइट में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। साथ ही इसमें संतृप्त वसा भी काफी कम मात्रा में होती है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग शाकाहारी डाइट फॉलो करते हैं उनमें उच्च रक्तचाप विकसित होने का जोखिम 75% तक कम हो सकता है और हृदय रोग से मरने का जोखिम 42% कम हो जाता है।
- ये प्रभाव विशेष रूप से फायदेमंद हो सकते हैं क्योंकि ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कम होने से हृदय रोग का खतरा 46% तक टल जाता है।
- जो लोग शाकाहारी डाइट फॉलो करते हैं उनमें कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का 15 प्रतिशत तक खतरा टल जाता है।
- वीगन डाइट आपकी कैलोरी इनटेक को कम और प्रोटीन इनटेक को बढ़ाते है। जिसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है और इससे वेटलॉस करने में मदद मिलती है।
- जो लोग किडनी की समस्या से गुजर रहे हैं वो अगर प्रोटीन और न्यूट्रिशियन के लिए मांस की बजाय प्लांट प्रोटीन को चुनते हैं तो उनकी किडनी खराब होने का खतरा कम हो जाता है।
वीगन प्रोडक्ट को डाइट से हटा देने से गठिया के लक्षणों जैसे दर्द, जोड़ों की सूजन और सुबह की जकड़न जैसी समस्या भी कम हो जाती है।
वीगन डाइट के नुकसान
हर चीज की तरह वीगन डाइट के भी कुछ नुकसान भी हैं। अपनी डाइट से एनिमल बेस्ड प्रोटीन प्रोडक्ट को हटा देने से शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। अगर डेली रुटीन में प्लांट बेस्ड प्रोटीन शामिल ना किया जाए तो शरीर में न्यूट्रिशियन की कमी होने लगती हैं।
शरीर को कैल्शियम और ओमेगा-3 जैसे विटामिन और मिनरल्स भी नहीं मिल पाते हैं, जिनका मुख्य स्त्रोत डेयरी प्रोडक्ट्स और होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
